भोलेनाथ के जयकारे के साथ!..मरदह बाजार से अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का एक जत्था हुआ रवाना
alpayuexpress
Jul 13, 2024
1 min read
भोलेनाथ के जयकारे के साथ!..मरदह बाजार से अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का एक जत्था हुआ रवाना

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर स्थानीय मरदह निवासी अपने युवा टीम से साथ शनिवार की सुबह मरदह बाजार से अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का एक जत्था रवाना हुआ। यात्रा में जा रहे तीर्थ यात्रियों ने सर्वप्रथम मरदह बस स्टैंड के बगल में ब्रह्म बाबा के मंदिर पर माथा टेक भोलेनाथ के जयकारे के साथ शिव भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए अपनी हुंकार भरते हुए रवाना हुए । इस यात्रा में समीर,आर्यन, दीपक, सिट्टू, विनीत,धन जी,हेमंत, शुभम, डबल, मोनू, गौरव, रोहित व अन्य मौजूद रहे।





Comments