‼️भीषण गर्मी में ओवरहीट हुए ट्रांसफार्मर!..पानी की बौछार और स्प्रिंकलर से ठंडे किए जा रहे पावर स्टेशन‼️
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 2 min read
‼️भीषण गर्मी में ओवरहीट हुए ट्रांसफार्मर!..पानी की बौछार और स्प्रिंकलर से ठंडे किए जा रहे पावर स्टेशन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई बुधवार 27-5-2026
गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में इन दिनों बिजली की मांग बढ़ गई है जिसके वजह से इन दिनों लगातार लाइट कटौती की जा रही है वहीं प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक खपत बढ़ जाने के कारण पावर स्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर पूरी तरह से हिट हो जा रहे हैं ऐसे में अब इन ट्रांसफॉर्मर को बचाने और ठंड करने के लिए बिजली विभाग के द्वारा उसे पानी की बौछार या फिर कूलर लगाकर उसे ठंडा किया जा रहा है इसके अलावा स्प्रिंकल माध्यम से भी उन ट्रांसफार्मर को ठंडा किया जा रहा है ताकि ओवरहीट होकर वह ट्रांसफार्मर जलने से बच जाए और यह नजारा गाजीपुर के अधिकतर पावर स्टेशनों पर देखने को मिल रहा है कुछ ऐसा ही नजर गाजीपुर विद्युत उपकेंद्र पर भी देखने को मिला जब कर्मचारियों के द्वारा ट्रांसफार्मर के ओवर हिट हो जाने के कारण उसे पानी का बौछार देकर पहले ठंडा किया गया और फिर उसे पानी को स्प्रिंग कल ने लगा दिया गया ताकि धीरे-धीरे ट्रांसफार्मर भी चला रहे और उसमें पानी गिरने से वह धीरे धीरे ठंडा होता रहे।

अधीक्षण अभियंता विवेक गोयल ने बताया कि जो भी हमारे पावर स्टेशन जो ओवरहीट हो जा रहे हैं उनके ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए दो तरीके का कार्य किया जा रहा है पहले उनके अर्थ इन पर लगातार पानी डाला जा रहा है इसके अलावा बड़े वाले पंखे या स्प्रिंकर विधि से पानी डालकर या फिर कर्मचारियों के माध्यम से ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर उसे ठंडा करने का कार्य किया जा रहा है इस दौरान इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि इस विधि से कहीं उनके ट्रांसफार्मर का नुकसान ना हो और इस तरह से ट्रांसफार्मर को ठंडा करने की व्यवस्था लगभग सभी पावर हाउस पर किए जा रहे हैं।





Comments