top of page
Search

भारतीय जनता पार्टी का वोटर चेतना महा अभियान कार्यक्रम के तहत!...भाजपा चला रही मतदाता पुनरीक्षण अभिया

  • alpayuexpress
  • Nov 9, 2023
  • 1 min read

भारतीय जनता पार्टी का वोटर चेतना महा अभियान कार्यक्रम के तहत!...भाजपा चला रही मतदाता पुनरीक्षण अभियान


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी का वोटर चेतना महा अभियान कार्यक्रम के तहत मतदाता पुनरीक्षण अभियान एवं नवनिर्वाचित भाजपा जिलाअध्यक्ष सुनील सिंह का अभिनंदन समारोह सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मखदुमपुर बाजार में बाबा मखदूम शाह आदर्श इंटर कॉलेज मखदुमपुर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाअध्यक्ष सुनील सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रगीत के साथ प्रारंभ किया। कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, संघ के लोकसभा विस्तारक रवी प्रकाश एवं प्रोफेसर सोमनाथ यादव को माला पहनाकर तथा अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, संघ के लोकसभा विस्तारित रवि प्रकाश, विधानसभा विस्तारक सैदपुर हरिओम पाठक, प्रोफेसर सोभनाथ यादव, रघुवंश सिंह पप्पू, राजू सिंह, अभय सिंह, अरुण सिंह, संजय सिंह, लाल परीखा पटवा, मोतीलाल विश्वकर्मा, डॉo बृजबाला, शिवम मद्धेशिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुवर दयाल, व बूथ अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page