top of page
Search

‼️भारतीय अवाम पार्टी ने किया!..संगठन विस्तार, आफताब आलम बने गाजीपुर जिलाध्यक्ष‼️

alpayuexpress
23 minutes ago
1 min read

‼️भारतीय अवाम पार्टी ने किया!..संगठन विस्तार, आफताब आलम बने गाजीपुर जिलाध्यक्ष‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर मंगलवार 24-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) की ओर से मंगलवार को रौजा स्थित पूर्वांचल एवं जनपदीय कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने वाराणसी मंडल, गाजीपुर और जौनपुर के दर्जनभर से अधिक नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पार्टी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलते हुए स्वच्छ, पारदर्शी और जनहितैषी राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने तथा सर्वसमाज की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का आह्वान किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जाकिर हुसैन विक्की ने आफताब आलम को गाजीपुर जिलाध्यक्ष, सलीम अंसारी को नगर अध्यक्ष तथा शकील अख्तर को वाराणसी मंडल संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं अफजल अहमद को जौनपुर जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।

विक्की ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस से मुस्लिम समाज को शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और राजनीतिक हिस्सेदारी के मुद्दे पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि अब समाज केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहेगा, बल्कि अपने अधिकार और आत्मसम्मान की राजनीति करेगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि संगठन गांव-गांव पहुंचकर युवाओं, किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं को उठाएगा। समारोह में सर्वसमाज से जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की गई।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page