top of page
Search

‼️अख्तरुल इमान के बयान पर भड़के विधायक बेदी राम!..बोले- महिलाओं का अपमान करना निंदनीय‼️

alpayuexpress
40 minutes ago
2 min read

‼️अख्तरुल इमान के बयान पर भड़के विधायक बेदी राम!..बोले- महिलाओं का अपमान करना निंदनीय‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर मंगलवार 24-11-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर एआइएमआइएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान का एक बयान कि मुस्लिम समाज में बहू को सजाकर नुमाइश के लिए बैठाया जाता है जबकि ऐसी नुमाइश तो तवायफ भी नहीं करती हैं इस बयान को लेकर अब सामाजिक स्तर पर वहस बहुत तेज हो गई है इसी को लेकर आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक बेदी राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह निंदनीय बयान है उन्होंने कहा कि बहू या फिर किसी की बेटी हो जब वह शादी कर कर आती हैं तो उनके नए जीवन की शुरुआत होती है तो लोगों की आशीर्वाद की आवश्यकता होती है और इस आशीर्वाद के कार्यक्रम में बहू बेटियां चाहे हिंदू हो या मुस्लिम वह पर्दा में रहती हैं ऐसे में उनका बयान बहुत ही निंदनीय है ऐसे में उन्होंने कहा कि संविधान में जब स्त्री और पुरुष को बराबर का अधिकार दिया है तो यह कहने वाले कौन होते हैं उनकी यह सोच भारत और हिंदुस्तान की नहीं है बल्कि उनकी सोच पाकिस्तान और अन्य मुस्लिम कंट्री वाली है यह शरीर से भले ही यहां पर आते हैं लेकिन इनकी सोच मुस्लिम कंट्रीयों से जाकर मिलती है इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके यहां की जो भी महिलाएं हैं उनके साथ अन्याय होता है और इतना बवाल होता है कि तीन तलाक जैसा कानून भी सरकार को लाना पड़ा क्योंकि यह लोग महिलाओं का शोषण करते हैं और संविधान के अनुसार नहीं चलते हैं बल्कि अपने धर्म के अनुसार चलते हैं ऐसे में संविधान में जब बराबर का हक दे दिया गया तो आप कहने वाले कौन होते हैं उन्होंने कहा कि यह लोग पाकिस्तान और मुस्लिम कंट्री की सोच रखते हैं इसलिए उन्हें वही जाना चाहिए इसलिए इस शब्दों का प्रयोग जगन अपराध की श्रेणी में आता है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page