‼️सपा-कांग्रेस की बैठक 15 मिनट में खत्म, बेदी राम ने गठबंधन पर उठाए सवाल, बोले- तालमेल ही नहीं बैठ रहा‼️
‼️सपा-कांग्रेस की बैठक 15 मिनट में खत्म, बेदी राम ने गठबंधन पर उठाए सवाल, बोले- तालमेल ही नहीं बैठ रहा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर मंगलवार 24-11-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सपा कांग्रेस गठबंधन जिसमें 181 सीट कांग्रेस की तरफ से मांगी गई थी जिसको लेकर बैठक भी हुई लेकिन यह बैठक मात्र 15 मिनट में ही खत्म हो गई इस मामले पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जखनिया से विधायक बेदी राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपस में इन लोगों का कोई तालमेल नहीं बैठा क्योंकि जब इनका बैठक ही नहीं हो पाया तो आगे इनका गठबंधन कैसे चल पाएगा ऐसा लग रहा है कि गठबंधन ही नहीं हो पाएगा और यदि हो भी गया तो समाजवादी पार्टी थोड़ी सी सीट देगी जो कांग्रेस नहीं मानेगी वहीं अब कांग्रेस को समाजवादी पार्टी स्पेशल 26 की तरफ मात्र 26 सीट देना चाहती है इस मामले पर उन्होंने कहा की इतनी बड़ी पार्टी है और उन्हें मात्र 26 सीट देंगे तो वह कैसे मानेगी।
संजय निषाद के द्वारा 2022 में भाजपा के द्वारा हारी गई 100 सीट सभी सहयोगी दलों में बांटने की बात कही गई है इस पर उन्होंने कहा कि वह 100 सीट कहें चाहे 200 या गठबंधन के लोग चाहे जितने भी सीट मांगे हम गठबंधन के लोग हैं राय बात या फिर बैठक कर कर जो तय होगा हम उसे मानेंगे उनके कहने से हम कुछ नहीं मांगने वाले। अयोध्या से नेपाल के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना करने के सवाल पर कहा किया तो बहुत ही अच्छी बात है इसके लिए रेलवे मंत्रालय प्रधानमंत्री को बधाई देंगे कि उन लोगों ने बहुत ही बढ़िया काम किया है।
अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर उन्होंने कहा कि जब वह गलत सलत बयान बाजी करेंगे और जनता में गलत संदेश जाएगा तो सस्पेंड तो होना ही है यदि हम भी गलत करेंगे तो हमारा भी फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होता हो जाएगा उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग अपने विपक्ष वाले चश्मा से ही देखेंगे यदि वह सपोर्ट के चश्मा से देखे तो उन्हें भी समझ में आ जाएगा।





Comments