top of page
Search

भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन!..राहुल गांधी का पुतला फूंका, AI और डिजिटल तकनीक पर सौंपा ज्ञापन

  • alpayuexpress
  • 9 hours ago
  • 2 min read

भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन!..राहुल गांधी का पुतला फूंका, AI और डिजिटल तकनीक पर सौंपा ज्ञापन

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ



फरवरी शनिवार 21-2-2026

गाज़ीपुर:-खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आज दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में को कचहरी परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने राहुल गांधी का पुतला फुक कर AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) एवं डिजिटल तकनीक से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर अपने गुस्से का इजहार किया। इसके लिए इन सभी लोगों ने सरजू पांडे पार्क से एक जुलूस निकालकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर इन सभी लोगों ने राहुल गांधी का पुतला पका और पुतला फूकने के बाद जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को एक पत्र भी सौपा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशवाहा विश्वप्रकाश अनुज अकेला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि AI तकनीक आज युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न कर रही है, किसानों को स्मार्ट कृषि समाधान प्रदान कर रही है तथा शासन में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा दे रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने जो कपड़े उता र कर नंगापन दिखाया है एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में,एक प्रमुख वैश्विक AI सम्मेलन में जिससे पूरे भारत की छवि धूमिल हुई है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिनिधिमंडल ने एएसडीएम विनय जोशी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद स्तर पर एआई एवं डिजिटल तकनीक के सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की गई, ताकि युवाओं को नई तकनीक के प्रति सही जानकारी मिल सके और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page