top of page
Search

भाजपा नेता विपिन सिंह ने!....RTI कार्यकर्ता के आरोपों का किया खंडन, कहा-“झूठे आरोप लगाकर कर रहे हैं वसूली”

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 2 min read

भाजपा नेता विपिन सिंह ने!....RTI कार्यकर्ता के आरोपों का किया खंडन, कहा-“झूठे आरोप लगाकर कर रहे हैं वसूली”

संतोष नाई वरिष्ठ पत्रकार


जून बुधवार 4-6-2025

गाज़ीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता जितेन्द्र यादव ने उन पर धमकी देने और 15 हथियारबंद लोगों के साथ मिलकर घर पर हमला करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला 3 जून की शाम का है, जब जितेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई और फिर विपिन सिंह कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए परिजनों को धमकाया।जितेन्द्र यादव का कहना है कि उन्होंने जिले में चल रहे फर्जी विद्यालयों और छात्रवृत्ति घोटाले की शिकायत RTI के माध्यम से की थी, जिससे कुछ प्रभावशाली लोगों की परेशानी बढ़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता विपिन सिंह को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है, इसी कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस की प्रतिक्रिया:- भुड़कुड़ा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और जैसे ही पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त होगी, विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता का पलटवार:-इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता विपिन सिंह ने एक विस्तृत बयान जारी कर आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा,सोशल मीडिया पर जो ऑडियो और वीडियो वायरल किया जा रहा है वह पूरी तरह फर्जी है। वीडियो में जो असलहा दिखाया जा रहा है वह चिड़िया मारने वाला खिलौना है।"विपिन सिंह ने आरटीआई कार्यकर्ता जितेन्द्र यादव और उनके एक सहयोगी डॉक्टर खालिद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों मिलकर एक संगठित तरीके से स्कूल, कॉलेज और ग्राम प्रधानों को RTI डालकर डराते हैं और फिर पैसे की मांग करते हैं।

उन्होंने कहा कि:-“मेरे ऊपर हाई कोर्ट इलाहाबाद में पहले से एक मामला विचाराधीन है। लेकिन यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। यह जितेन्द्र और उनके गिरोह द्वारा रचा गया निजी दबाव है। ये दोनों आए दिन बालू, सीमेंट और पैसे की मांग करते हैं। मैंने कई बार समझौते की कोशिश की, लेकिन इनका उद्देश्य केवल वसूली करना है।"

जनता और कार्यकर्ताओं से की अपील:- विपिन सिंह ने अपने समाजवादी पार्टी के मित्रों और जनता से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि,अगर मैं दोषी पाया जाता हूं, तो जो सजा होगी, उसे भुगतने को तैयार हूं। लेकिन साथ ही मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि जितेन्द्र यादव और डॉक्टर खालिद के बारे में जानकारी लें। कई छोटे-बड़े स्कूल संचालक इनके उत्पीड़न से परेशान हैं।"

क्या है सच्चाई?:-अब यह मामला प्रशासन के संज्ञान में है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों को लेकर सामने आ चुके हैं। एक तरफ RTI कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा नेता इसे एक सुनियोजित साजिश बता रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में सच्चाई किसके पक्ष में सामने आती है। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
 
 

Komentáře


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page