top of page
Search

‼️ब्लॉक प्रमुख से मारपीट मामले में!..सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर,गोविंद यादव,सोनू सिंह गिरफ्तार‼️

  • alpayuexpress
  • 4 hours ago
  • 1 min read

‼️ब्लॉक प्रमुख से मारपीट मामले में!..सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर,गोविंद यादव,सोनू सिंह गिरफ्तार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शुक्रवार 19-6-2026

गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव से मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है।मामले में आरोपी सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर,गोविंद यादव और सोनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इन तीनो आरोपियों को पुलिस ने सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार से गिरफ्तार किया है।ब्लॉक प्रमुख से मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद 8 आरोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था।इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था।मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है।पिछले दिनों दबंगो ने सैदपुर ब्लॉक कार्यालय में घुस कर ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव की जमकर पिटाई की थी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page