top of page
Search

⭕बूथ कार्यकर्ता के घर पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा!..गाज़ीपुर में दिखा भाजपा का जमीनी जुड़ाव

  • alpayuexpress
  • 3 hours ago
  • 2 min read

‼️पद बड़ा या छोटा नहीं,रिश्ता अहम‼️

⭕बूथ कार्यकर्ता के घर पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा!..गाज़ीपुर में दिखा भाजपा का जमीनी जुड़ाव

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल मंगलवार 21-4-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी में उच्च पद और निम्न पद में बड़ा अंतर होने के बावजूद किस तरह का सामंजस है वह आज गाजीपुर में देखने को मिला जब एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता के यहां जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उनके पिता के मृत्यु के उपरांत पुछार करने पहुंचे और इतना ही नहीं परिवार को आश्वासन दिया कि भले ही आपके पिता ना हो लेकिन मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दो दिनों के गाजीपुर दौरे पर आए और इन दो दिनों में गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों खासकर व्यक्तिगत कार्यक्रमों में सुमार होकर लोगों से मुलाकात किया और इसी दौरान आज सदर कोतवाली के अंतर्गत बरबरहना इलाके में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी की मौत के करीब 3 महीने के बाद अचानक से पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर हाल-चाल लिया और गुलाम कादिर राईनी के चित्र पर पुष्पांजलि कर अपना श्रद्धांजलि भी दिया इस दौरान वह परिवार के लोगों से मिले और हाल-चाल भी लिया।

जिया कादिर राईनी जो भारतीय जनता पार्टी में अपने मोहल्ले में बूथ अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने बताया कि उनके पिता की मौत से पहले मनोज सिन्हा जी से कई बार बात हुआ यहां तक कि जब पिताजी हॉस्पिटल में एडमिट थे तब भी उन्होंने फोन कर परिवार का हाल-चाल लिया था लेकिन इधर पिताजी की मौत के बाद व्यस्तता हो जाने के कारण मनोज सिन्हा जी का आना नहीं हुआ लेकिन जब आज गाजीपुर में आए हैं तब उनके परिवार में पहुंच गए परिवार वालों को पिताजी की मृत्यु के बाद लोगों को ढाढस दिया और उन्होंने वादा किया कि वह इस परिवार के साथ हमेशा रहेंगे।

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवादी पार्टी नहीं है हम एक छोटे कार्यकर्ता हैं और हम अपना कार्य करते रहेंगे यदि पार्टी को लगता है कि इस परिवार का कोई भी व्यक्ति इस पद के लायक है तो हम उस पद को स्वीकार भी करेंगे नहीं तो हम अपना कार्य छोटा कार्यकर्ता के रूप में करते रहेंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page