top of page
Search

‼️बीरबलपुर अग्निकांड!..भीषण आग से 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख,मुआवजे की आस‼️

  • alpayuexpress
  • 4 hours ago
  • 3 min read

‼️बीरबलपुर अग्निकांड!..भीषण आग से 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख,मुआवजे की आस‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल मंगलवार 21-4-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर गाजीपुर में आग का कहर; 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, गर्मी और लू बनी किसानों की दुश्मन मरदह थाना क्षेत्र के बीरबलपुर गांव निवासी बृजेश  सिंह के खेतों में कुछ  दिन पहले अचानक आग लग गयी,थी  जब तक बचाने दौड़े फसल जलकर स्वाहा हो गयी.फ़िलहाल सरकार से मुआवजे की मांग की


उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते कई जिलों में आग के कारण खेतों में आग की घटनाएं सामने आ रहीं हैं. गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के बीरबलपुर गांव निवासी बृजेश सिंह के खेतों में   अचानक आग लग गयी, जब तक बचाने दौड़े फसल जलकर स्वाहा हो गयी. इस अग्निकांड में कई बीघे का नुकसान हुआ है.

पीड़ित किसानों और उनके परिवारों का अब बुरा हाल है, जिस फसल के दम पर उसे साल भर की योजना थी, एक झटके में सब खत्म हो गयी. किसानों ने सरकार से अब मदद की गुहार लगाई है. उधर राजस्व अधिकारीयों ने भी आग से नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है.


बृजेश सिंह का तीन बीघा खेत  जलकर राख हो गया।


मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीरबलपुर निवासी  बृजेश  सिंह व उनके भाइयों सहित व गांव के ही रहने वाले रणजीत सिंह व अन्य ग्रामीणों के भी  लगभग 8 बीघा खेत में  आग लगी थी कुल  मिलाकर लगभग 12 बीघे तैयार गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई.थी आग लगने का कारण छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा खेलते समय खेत में आग लग गई थी जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक तेज हवा के कारण आग ने पूरे खेत को अपने आगोश में ले लिया.  आग लगने की सूचना बृजेश सिंह ने स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित राजस्व कर्मी को जानकारी दिया. जिसकी रिपोर्ट बनाकर राजस्व कर्मी ले भी गए हैं.


14 से 15 कुंतल फसल होती थी


बृजेश सिंह व रणजीत सिंह का कहना है कि लगभग एक बीघे में 14 से 15 कुंतल गेहूं का उत्पादन होता था. फसल भी इस बार अच्छी थी और पक कर तैयार हो चुकी थी, लेकिन मजदूर ना मिलने के कारण फसल काटने में थोड़ी देरी क्या हुई कि अज्ञात कारणों से लगी आग ने उनके पूरे ख्वाब को जलाकर नष्ट कर दिया.  रणजीत सिंह व बृजेश सिंह को अब उम्मीद है की सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उन्हें उनका मुआवजा जल्द और मानक के अनुसार मिलेगा.


बृजेश सिंह व गांव के लोग मध्यम श्रेणी के किसान है जो रबी खरीफ के साथ-साथ सब्जियों की भी खेती करते हैं और उनके परिवार के भरण पोषण का साधन भी किसानी खेती ही है. लेकिन गेहूं की फसल नष्ट होने से कहीं ना कहीं उनके परिवार के भरण पोषण पर प्रभाव जरुर पड़ेगा.


जनपद में दर्जनों घटनाएं हो चुकीं


गाजीपुर में दर्जनों आग जनी की घटनाएं हो चुकी हैं,  जहां पर कुल मिलाकर सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी है.  पहले मौसम की मार और अब तेज हवा के कारण आग का कहर  किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है.  फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिले के अधिकारी सक्रिय हुए हैं और मौके पर जाकर आग से हुये नुकसान का आकलन करके मुआवजे देने की तैयारी ज़ीरो शोरूम में चल रही है।


वहीं अपर जिला अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस बार जनपद में करीब 100 से ऊपर किसानों के खेतों में शॉर्ट  सर्किट या फिर किसी अन्य कारणों  से आग लग गई  थी जिसका राजस्व विभाग की तरफ से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है वही बहुत सारे किसानों को मुआवजे की राशि वितरित भी कर दिया गया है शेष किसानों के मुआवजे की रकम जल्द ही उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page