top of page
Search

बिरनो पुलिस सतर्क!..त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की मीटिंग में गुड़दंगियो

  • alpayuexpress
  • Nov 7, 2023
  • 1 min read

बिरनो पुलिस सतर्क!..त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की मीटिंग में गुड़दंगियों को बिरनो थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने दी चेतावनी


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर धनतेरस, दीपावली और छठपूजा आदि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस सभी पर नजर रखेगी। अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात पीस कमेटी की बैठक में बिरनो थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने कही।बिरनो थाना में आज पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें बिरनो थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि त्यौहार में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार धनतेरस पर सड़क किनारे ठेला या दूकान पटरी छोड़ कर लगाए और रमजान एक साथ शुरू हो रहे हैं। दोनों त्योहारों को सभी लोग आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। त्योहार में किसी भी तरह कि अफवाह नही फैलाने चाहिए जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। त्योहार में हुड़दंग और अफवाह फैलाने पर पुलिस की नजर रहेगी।थाना क्षेत्र में बिरनो, कहोतरी महमूदपुर ढेबुआ में गणेश लक्ष्मी जी की प्रतिमा रखी जाती है जहां पर प्रशासन सुरक्षा को लेकर चौकन्ना रहेगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय नारायण चौहान, मेवा लाल यादव उमा यादव मनोज राजभर, अवधेश राम, सहीत क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधी मौजुद रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page