top of page
Search

‼️बिरनो को मिलेगा मॉडल थाना!..भूमि पूजन के साथ आधुनिक भवन निर्माण की हुई शुरुआत‼️

  • alpayuexpress
  • 12 hours ago
  • 2 min read

‼️बिरनो को मिलेगा मॉडल थाना!..भूमि पूजन के साथ आधुनिक भवन निर्माण की हुई शुरुआत‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शनिवार 13-6-2026

गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर के बिरनो थाने को अब मिलने जा रही है नई और आधुनिक पहचान। प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद 8 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की लागत से अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का निर्माण शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी। नए भवन में हाईटेक सुविधाओं के साथ पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी होगी।

दरअसल गाजीपुर जनपद के बिरनो थाने की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है। प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम द्वारा 8 करोड़ 18 लाख 66 हजार रुपये की लागत से अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बिरनो थाना आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल थाना के रूप में विकसित किया जाएगा। भवन में महिला एवं पुरुष लॉकअप, मीडिया सेल, महिला हेल्प सेल, मीटिंग हॉल, मालखाना, आगंतुक कक्ष और आधुनिक कार्यालयों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। शासन द्वारा इस परियोजना के लिए कुल 818.66 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि प्रथम चरण में 409.33 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड की वाराणसी इकाई द्वारा कराया जाएगा। भूतल पर प्रभारी निरीक्षक कक्ष, कार्यालय, लॉकअप और मालखाना बनाया जाएगा। प्रथम तल पर उपनिरीक्षक कक्ष, महिला सेल, मीडिया सेल और मीटिंग हॉल की सुविधा होगी। वहीं द्वितीय तल पर 28 आरक्षियों के लिए आवासीय परिसर, मेस, डाइनिंग हॉल, रिक्रिएशन हॉल और हेड कांस्टेबल कक्ष का निर्माण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि यह भवन पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page