top of page
Search

⭕बिजली विभाग के चक्कर काट रहे ग्रामीण ने!..समाधान न मिलने पर डीएम से लगाई गुहार

  • alpayuexpress
  • 10 hours ago
  • 2 min read

‼️एक साल से ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए...‼️

⭕बिजली विभाग के चक्कर काट रहे ग्रामीण ने!..समाधान न मिलने पर डीएम से लगाई गुहार

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून बुधवार 17-6-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज दिन बुधवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि बिजली विभाग के ऑफिसों का पिछले 1 साल से लगातार चक्कर काट रहे हैं पर हमारी समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है ।बिजली विभाग के भी अजीब अजीब कारनामें आए दिन सामने आ रहे हैं अभी सैदपुर में पान विक्रेता का बिजली बकाया के मामले में आरसी काटा गया जिससे क्षुब्ध होकर सुरेंद्र कश्यप ने आत्महत्या कर लिया इसके बाद अब जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है तो वही बिजली विभाग के चक्कर लगाते लगाते अब लोग थक चुके हैं और जिलाधिकारी से ही गुहार लगाना अब उनकी मजबूरी बन चुकी है ऐसा ही मामला सदर कोतवाली इलाके के छावनी लाइन विशेश्वरपुर की है जहां के रहने वाले दीपक यादव ने बताया कि उनके गांव में 25 केवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया गया है लेकिन अब वहां पर विद्युत लोड होने के कारण उस ट्रांसफार्मर को 63 केवीए में बदलने के लिए पिछले एक साल से विभाग का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी के हर बार कोई ना कोई नया बहाना बना रहे है। जिसके चलते गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आज इसी समस्या को लेकर एक बार फिर वह सुबह लगभग 8:00 बजे ही जनता दर्शन में पहुंचे और जिला अधिकारी को अपना शिकायत पत्र सौंप कारवाई की मांग किया जिस पर उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने इस मामले पर बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर मामले को जल्द सॉर्ट आउट करने का आश्वासन दिया है।

 
 
 

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page