बाइक हुई अनियंत्रित!..अंतिम संस्कार से घर लौट रहे दंपति दुर्घटना में हुवे घायल
- alpayuexpress
- Nov 11, 2023
- 1 min read
बाइक हुई अनियंत्रित!..अंतिम संस्कार से घर लौट रहे दंपति दुर्घटना में हुवे घायल

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर
गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर शादियाबाद थाना क्षेत्र के मनिहारी बीआरसी केंद्र के सामने से गुजर रहे दंपति व छोटे बालक रोड पर बिल्ली को बचाने के लिए घायल हो गए। थाना करंडा निवासी महेश राम अपनी पत्नी रंजू देवी और छोटे बालक को लेकर मनिहारी अपने बड़े पिता की मौत का संदेश पाते ही रोते बिलखते हुए घर आए थे। अंतिम संस्कार हो जाने के बाद अपने घर जा रहे थे। शाम 5 बजे बीआरसी केंद्र मनिहारी पहुंच रहे थे, तभी रोड पर बिल्ली आ गई और बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। सभी लोग गिर गए ,जिसमें महेशराम को सिर ,हाथ ,पांव और मुंह पर गंभीर छोटे है। मौजूद लोगों द्वारा डायल 108 एंबुलेंस को बुलाया गया इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले जाया गया जहां पर डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि चोट लगी है , दवा खाने के बाद आराम हो जाएगा और घाव धीरे-धीरे सूख जाएगा।







Comments