‼️बसपा ने जंगीपुर में खोला चुनावी पत्ता!..पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता पर दांव‼️
- alpayuexpress
- 23 hours ago
- 2 min read
‼️बसपा ने जंगीपुर में खोला चुनावी पत्ता!..पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता पर दांव‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त मंगलवार 11-8-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज धीरे-धीरे होना शुरू हो गया है और अब सभी राजनीतिक दल चुनावी मूड में आना शुरू कर दिए हैं एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी अपना हर कार्यक्रम चुनावी मोड में कर रही है तो वहीं अब बहुजन समाज पार्टी भी 2027 को लेकर अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है इसी कड़ी में गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा से आज प्रत्याशी की घोषणा पूर्व सदस्य विधान परिषद एवं प्रतिपक्ष नेता विधान परिषद दिनेश चंद्र ने गाजीपुर में प्रत्याशी के रूप में सुभाष चंद्र गुप्ता जो पूर्व ब्लाक प्रमुख बिरनो रहे हैं उन्हें पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस बार 2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री बहन मायावती जी बनने जा रही है तो वही गाजीपुर में सुभाष चंद्र गुप्ता विधायक बनेंगे।
अपने प्रत्याशी की घोषणा करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र ने बताया कि इस बार निश्चित रूप से 2027 मैं हमारा संगठन पूरी तरीके से बन चुका है और अब हमारे प्रत्याशी और हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर के सर्व समाज के लोगों से वोट मांगने का काम करेंगे और यहां से विधायक बनकर बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे उन्होंने बताया कि हमारी सरकार पूर्ण बहुमत की बनेगी
इस दौरान विपक्षी दलों के द्वारा बसपा को भाजपा का बी टीम लगातार बताया जाता है इस मामले पर उन्होंने कहा कि आज हमारे नेता मायावती जी और उनके भतीजे आकाश आनंद जी को आप सभी ने कभी भी कहीं भी भारतीय जनता पार्टी के नेता के यहां जाते हुए देखा है और आप इतिहास उठा कर देख लीजिए कि समाजवादी पार्टी के जो बड़े नेता है उनके दरवाजे पर कौन जाता है ऐसे में बसपा भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी भाजपा की बी टीम है।
पिछले कई बार से विधानसभा चुनाव में बसपा चुनाव तो लड़ रही थी लेकिन तीसरे स्थान पर ही सिमट जा रही थी लेकिन इस बार जातिगत आंकड़ा को सहते हुए बसपा ने वैश्य समाज को अपना टिकट देकर चुनावी समीकरण साधने का काम किया है जिसको लेकर बसपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार का चुनाव बसपा का नीला झंडा हाथी के नीचे ही रहेगा और उन्होंने बताया कि जो मौजूदा विधायक हैं समाजवादी पार्टी से इस बार उनसे मुकाबला रहेगा लेकिन वह मुकाबले में उनके सामने कहीं टिकने वाले नहीं है।
उनकी बातों को आज की भीड़ जो बहुजन समाज पार्टी के द्वारा शक्ति प्रदर्शन के रूप में शामिल हुई थी उसको देखने के बाद भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि इस बार बहुजन समाज पार्टी का जो कोर वोट बैंक हरिजन और वैश्य समाज का कंबीनेशन हो जाएगा तो बसपा इस बार जंगीपुर से अपने हाथी को इस विधानसभा में दौडेगा।





Comments