top of page
Search

‼️बकरीद को लेकर!..डीएम-एसपी ने संभाली कमान,मस्जिदों-ईदगाहों में नमाज की अपील‼️

  • alpayuexpress
  • 1 hour ago
  • 2 min read

‼️बकरीद को लेकर!..डीएम-एसपी ने संभाली कमान,मस्जिदों-ईदगाहों में नमाज की अपील‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई बुधवार 27-5-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर ईद उल अजहा जिसे बकरीद पर्व के नाम से जाना जाता है और इस पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में तैयारी काफी दिनों से चल रही है जो एक दिन बाद गाजीपुर जनपद सहित पूरे देश में मनाई जाएगी इस पर्व की सुरक्षा एवं सकुशल नमाज संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन को भी चुनौतियां बढ़ गई है ऐसे में गाजीपुर जिला प्रशासन के द्वारा इस पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है जगह-जगह रूट मार्च भी किया जा रहे हैं एक दिन पूर्व गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक का एसडीएम के साथ ही भारी पुलिस फोर्स ने रूट मार्च किया था इसको लेकर जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर थाने स्तर से लेकर तहसील स्तर हर जगह पीस कमेटी की बैठक कर ली गई है इसके अलावा जो जनपद के सेंसिटिव एरिया है वहां पर पुलिस और प्रशासन के द्वारा रूट मार्च भी कर लिया गया है और आज शाम तक भी कई जगह किए जाएंगे इसके अलावा इस पर्व में पानी साफ सफाई बिजली और अन्य जरूरत के कार्यों के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं इसके अलावा बिजली विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं इस पर्व पर बिजली की कटौती न किया जाए।

इसके अलावा सड़कों पर नमाज नहीं पढ़े जान दिए जाने के निर्देश पर जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़के लोगों के आवागमन के लिए है हालांकि यह बात सही है कि धार्मिक रूप से सभी को स्वतंत्रता का अधिकार है लेकिन आम जन के अधिकारों का हनन करने का अधिकार किसी के पास नहीं है ऐसे में जो भी मस्जिद ईदगाह या अन्य जगह है वहां पर नमाज पढ़ सकते हैं लेकिन सड़कों पर नमाज किसी भी हालत में नहीं पढ़ना होगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page