top of page
Search

‼️प्रवक्ता बनने का सपना लेकर केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी!..सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजीपुर में हुई प्रारंभिक परीक्षा‼️

  • alpayuexpress
  • 12 hours ago
  • 1 min read

‼️प्रवक्ता बनने का सपना लेकर केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी!..सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजीपुर में हुई प्रारंभिक परीक्षा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून रविवार 14-6-2026

ग़ाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग के द्वारा गाजीपुर में प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया है जिसके लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी के जद में परीक्षा कराए जाने का दावा किया जा रहा है और इसी को लेकर एक दिन पूर्व जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया जिला प्रशासन की तरफ से इस परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन के साथ ही जिस तरह से पिछले दिनों कई परीक्षाओं में पेपर आउट होने के जो मामले आए थे उसको देखते हुए सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने को लेकर कटिबद्ध है इसी के क्रम में गाजीपुर के एम ए एच इंटर कॉलेज पर भी आज सुबह प्रशासन की व्यवस्था देखने को मिला जहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की देखरेख में परीक्षार्थी लाइन लगाकर अपनी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर जाते हुए दिखे परीक्षार्थियों से बात करने पर बताया कि उन लोगों को इस परीक्षा से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इसके पहले भी वह कई परीक्षाएं दे चुके हैं साथ ही उन्होंने बताया कि नीट की तरह इस पेपर का हश्र नहीं होगा क्योंकि उन्हें मौजूदा सरकार और उनकी व्यवस्थाओं पर पूरा भरोसा है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page