top of page
Search

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान!...पीएम के काफिले ने एंबुलेंस के लिए छोड़ा रास्ता

  • alpayuexpress
  • Dec 17, 2023
  • 1 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान!...पीएम के काफिले ने एंबुलेंस के लिए छोड़ा रास्ता


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


वाराणसी:- उत्तर प्रदेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान पीएम के काफिले ने एंबुलेंस के लिए रास्ता छोड़ा। वाराणसी में ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर तरफ भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात, कई रास्ते सील पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले एयरपोर्ट से मंगारी की तरफ जाने वाले रास्तों को सील कर दिया। वाराणसी में जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं, पीएम को लेकर कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं।

20 हजार करोड़ की 37 परियोजनाओं की देंगे सौगात पीएम मोदी काशी और पूर्वांचल के लिए 20 हजार करोड़ की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह योजनाओं के लाभार्थियों से वार्तालाप भी करेंगे। वह खिलाड़ियों व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वार्तालाप व जनसभा को संबोधित करेंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page