‼️पेट्रोल संकट की आहट पर!..प्रशासन अलर्ट,डीएन ने जनता से ईंधन बचाने की अपील‼️
- alpayuexpress
- 10 hours ago
- 2 min read
‼️पेट्रोल संकट की आहट पर!..प्रशासन अलर्ट,डीएन ने जनता से ईंधन बचाने की अपील‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई शुक्रवार 15-5-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वैश्विक महामारी के तहत लोगों से कुछ दिन पहले पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के साथ ही सोने की खरीदारी नहीं करने की अपील किया और उनके इस अपील के बाद आज अचानक से डीजल और पेट्रोल का रेट बढ़ गया और उसके बाद शहर के कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं होने का बोर्ड लगा दिया गया जिसकी जानकारी होते ही जिला प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया और इसको लेकर पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों से वार्ता किया और वार्ता करने के बाद उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री के अपील को आगे बढ़ते हुए लोगों से अपील किया कि गाजीपुर की जनता भी फ्यूल को जितना खपत कम कर सके उतना करें जो जरूरी काम हो उसी के लिए करें उन्होंने बताया कि वह सरकारी विभागों में भी अब जो जरूरी काम है उसके लिए ही वाहनों का प्रयोग करेंगे अन्यथा की स्थिति में काम किया जाएगा उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए कोई निर्देश नहीं है बल्कि या सिर्फ एक अपील है कि हम इसके लिए कैसे पेट्रोल और डीजल की खपत कम कर सके उन्होंने कहा कि हम जितना ही खपत कम करेंगे उतना ही भविष्य के लिए हम उसे संरक्षित कर पाएंगे। इस दौरान कई पेट्रोल पंप पर आज फ्यूल नहीं होने के सवाल पर कहा कि हम लोग मिल मार्केटिंग कंपनी के संपर्क में है और बात कर उसे कंप्लीट कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए लोगों को जागरूक करने की अपील किया और बताया कि हम इसके लिए स्कूल कॉलेज और अन्य नान गवर्नमेंट कार्यालय के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे और मीडिया के माध्यम से भी लोगों को इसके लिए जागरूक करेंगे।





Comments