top of page
Search

पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी का बलिया लोकसभा में तुफानी दौरा!...मुख्यमंत्री के द्वारा किये जा रहे का

  • alpayuexpress
  • Nov 8, 2023
  • 1 min read

पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी का बलिया लोकसभा में तुफानी दौरा!...मुख्यमंत्री के द्वारा किये जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी दिनचर्या


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी इस समय बलिया लोकसभा के तुफानी दौरे पर हैं। घर-घर जाकर लोगों से हाल-चाल लेना, लोगों की समस्याएं सुना। घर-घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी दिनचर्या में हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को भांवरकोल ब्लाक के सोनाड़ी और मसोन गांव में लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निदान का आश्वासन दिया। लोकसभा चुनाव लड़ने के सम्बंध में उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह पार्टी का काम है। पार्टी जैसा उपयुक्त समझेगी, उसके आदेशों का पालन किया जाएगा। हम भाजपा के एक सिपाही हैं और हर सिपाही का दायित्व है, भ्रष्टाचार और अराजकता को रोकना। हर व्यक्ति की पहुंच में सुलभ रहना। हम भी यही कर रहे हैं। गा़मीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, शौचालय और बिजली कनेक्शन से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द समस्याओं से निष्पादन हेतु सार्थक प्रयास किया जाएगा। लोगों ने पूर्व मंत्री से कहा कि आपके माध्यम बहुत लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बन गया हैं, लेकिन कुछ लोगों का घर अभी नहीं बन पाया। उनका भी घर जल्दी बन जाए, इसके लिए आपके ओर से प्रयास किया जाए।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page