top of page
Search

पहले किन्नर से की छेड़छाड़,फिर मार दी गोली!..नंदगंज पुलिस ने आरोपी को बलवंत गेस्ट हाउस से किया गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Jan 16, 2024
  • 1 min read

पहले किन्नर से की छेड़छाड़,फिर मार दी गोली!..नंदगंज पुलिस ने आरोपी को बलवंत गेस्ट हाउस से किया गिरफ्तार


ree

अंकित दुबे पत्रकार


गाजीपुर। ख़बर गाज़ीपुर से है जहां पर बीते 8 जनवरी को नंदगंज थाना क्षेत्र में एक किन्नर पर प्राण घातक हमला किया गया था, जिसमें किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को मीडिया के सामने पेश किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक ने किन्नर के साथ छेड़छाड़ किया था जिससे नाराज होकर किन्नर ने इसकी पिटाई कर दी थी इसके बाद खुन्नस खाए हुए युवक ने किन्नर पर गोली चलाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त सत्यम कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज को थाना क्षेत्र के बलवंत गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह शामिल रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page