top of page
Search

‼️"पत्रकारिता दिवस पर" उपजा कार्यालय पर की गई गोष्ठी!..वरिष्ठ पत्रकार राजरूप शुक्ला के पुत्र सोनू हुए सम्मानित‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 1 min read

‼️"पत्रकारिता दिवस पर" उपजा कार्यालय पर की गई गोष्ठी!..वरिष्ठ पत्रकार राजरूप शुक्ला के पुत्र सोनू हुए सम्मानित‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

मई शनिवार 30-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज 30 मई हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन( उपजा) के तत्वावधान में पत्रकार पॉइंट टैगोर मार्केट कचहरी स्थित कार्यालय पर शनिवार को समय 2:00 बजे एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने आज की पत्रकारिता एवं आज से 200 वर्ष पूर्व हिन्दी पत्रकारिता को संदर्भित करते हुए अपना-अपना विचार व्यक्त किया ।जिसमें मुख्य अतिथि रहे डॉक्टर विजेंद्र प्रताप सिंह ने आज की पत्रकारिता के साथ साथ रामायण काल, महाभारत आदि समय की पत्रकारिता पर अपना विचार रखते हुए पत्रकारों की एकता एकजुटता पर बल दिया।

कार्यक्रम में महानपत्रकार स्व0राजरूप शुक्ला के पुत्र सोनू को सम्मानित किया गया।

प्रमुख वक्ताओं में अनिल उपाध्याय ,अभिषेक सिंह ,डॉ अजय प्रताप, सुमन सिंह सकरवार, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, छात्र नेता सदानन्द यादव ,भाजपा के मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, प्रमोद कुमार राय ,आशुतोष त्रिपाठी ,दुर्ग विजय सिंह ,कबी दिनेश चन्द्र शर्मा ,रुद्र नारायण शर्मा ,अमरजीत राय ,तनवीर खाँ, देवव्रत शर्मा, विनोद गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, सूर्यवीर सिंह ,अंकित सिंह, अनिलाभ आदि रहे ।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उधम सिंह व संचालन राजेश सिंह ने किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page