top of page
Search

‼️पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बांटे नियुक्ति पत्र!..बोले-युवाओं के रोजगार पर सरकार का फोकस‼️

  • alpayuexpress
  • 5 hours ago
  • 3 min read

‼️पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बांटे नियुक्ति पत्र!..बोले-युवाओं के रोजगार पर सरकार का फोकस‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त रविवार 30-8-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इन दिनों मिशन रोजगार एक्सप्रेस चलाया जा रहा है इसी रोजगार के तहत गाजीपुर में आज पंचायत सहायक के साथ ही महिला कल्याण विभाग और सेवायोजन विभाग के करीब 100 से ऊपर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य किया गया यह कार्यक्रम गाजीपुर के राइफल क्लब में आयोजित किया गया था जिसके मुख्य अतिथि पंचायती राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर रहे इस दौरान ओमप्रकाश राजभर के साथ ही राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के साथ जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के माध्यम से और नियुक्ति पत्र पाने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिला

उत्तर प्रदेश में एनडीए की जो सरकार है और इसी सरकार में जो छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं और उन्हें रोजगार और नौकरी की जरूरत पड़ती है और उनकी जरूरत को लेकर सरकार का पूरा ध्यान है और इसी को लेकर पिछले 9 साल में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई है और इसी के क्रम में आज गाजीपुर में भी विभिन्न विभागों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया है यह नियुक्ति पत्र बांटने का काम सिर्फ गाजीपुर में ही नहीं बल्कि प्रदेश के 75 जनपद में चल रहा है।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष का निशाना साधते हुए कहा कि वह लोग परेशान है जो सिर्फ सरकार और पद पाना चाहता है लेकिन इन युवाओं के बारे में नहीं सोचते हैं ऐसे में उन्होंने कहा कि यह लोग जो सपना सजोए हुए हैं उस सपना को छोड़ दें ऐसे में उन्होंने विपक्ष के नेताओं को एनडीए में आने का ऑफर भी दिया

रक्षाबंधन के पर्व ओमप्रकाश राजभर ने बस में सफर किया था उसको लेकर उन्हें बताया कि मैं बस में सफर कर सभी महिलाओं से जानकारी लिया कि उन्हें फ्री में सुविधा मिल रही है कि नहीं और उन्होंने यह भी कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर पूरे प्रदेश में रोडवेज की बस ओवरलोड चल रही थी और मैं खुद सीट भरी होने के कारण बस में खड़े होकर सफर किया था उन्होंने विपक्ष को निशाना चाहते हुए कहा कि विपक्ष के लोग सो रहे हैं कि मंत्री जी सीट पर क्यों नहीं बैठे ऐसे में विपक्ष के लोग भी बस में सफर कर कर देखें क्योंकि कहना तो बहुत आसान है लेकिन करना बहुत ही कठिन

मौलाना साजिद रशीदी के द्वारा हिंदुस्तान में मुस्लिम कानून लागू करने की बात कही गई जिससे की रेप कम होने की बात बताया गया है इस मामले पर उन्होंने कहा कि देश संविधान से चल रहा है और उसके लिए कानून अलग से नहीं बनेगा यदि उन्हें देश में नया कानून बनवाना चाह रहे हैं तो ऐसे लोग पाकिस्तान चले जाएं और वहां पर इस तरह का कानून बनवा लें।

वही सीट के बंटवारे पर कहा कि चुनाव आने दीजिए और एनडीए सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा

अखिलेश यादव का बयान की अब कीचड़ में कमल नहीं खेलेगा इस मामले पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कमल कीचड़ में नहीं खेलेगा तो क्या उनके कपार पर खिलेगा उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं क्योंकि जब डिंपल यादव पर मौलाना के द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई तब वह चुप रहे ऐसे में वह प्रदेश के अन्य महिलाओं के साथ कितना खड़े रहेंगे वह कहते हैं कि हम कृष्ण भगवान के वंशज हैं लेकिन जब एक मौलाना ने भगवान कृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बता दिया तभी वह चुप्पी साधे हुए थे उन्होंने उन्होंने कहा कि अगर हम भगवान कृष्ण के वंशज होते तो हम पटक कर उन पर चढ़ बैठते कि तुम कैसे कह रहे हो चलो दिखाओ लेकिन इस मामले पर अखिलेश यादव जी बोल देंगे तो मियां भाई नाराज हो जाएंगे।

सोनिया गांधी के किताब पर विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि किताब कोई छाप रहा है तो कोई मना कर रहा है वह चाहते हैं की किताब प्रधानमंत्री ही छपवा कर दे। देश में तमाम प्रेस है कहीं भी छपवा कर अपनी किताब बांटो और जहां लाइसेंस ले रहे हो वहां से जाकर अनुमति ले लो इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि यह लोग परमिशन नहीं लेते हैं और चले जाते हैं कार्यक्रम करवाने और बाद में रहते हैं कि सरकार ने हमारा कार्यक्रम रद्द कर दिया है और करने नहीं दे रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page