top of page
Search

‼️न्यायालय परिसर में मॉकड्रिल!..संदिग्धों की चेकिंग से परखी सुरक्षा व्यवस्था‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

‼️न्यायालय परिसर में मॉकड्रिल!..संदिग्धों की चेकिंग से परखी सुरक्षा व्यवस्था‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त शुक्रवार 28-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को गाजीपुर पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मॉकड्रिल का आयोजन किया। न्यायालय की सुरक्षा को लेकर निर्धारित नियमित गाइडलाइन के तहत आयोजित इस मॉकड्रिल में पुलिस अधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी तथा विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स शामिल रही।

वहीं मॉकड्रिल के दौरान न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई। संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं और अन्य लोगों की भी गहन चेकिंग की गई। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए न्यायालय परिसर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

सुरक्षा अभ्यास में एलआईयू, एएस टीम, डॉग स्क्वॉड समेत विभिन्न फील्ड टीमों को भी लगाया गया। प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव की मॉकड्रिल की।

मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए न्यायालय के सभी मुख्य प्रवेश द्वारों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति में भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण किया।

अभ्यास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सामने आई कुछ कमियों को भी चिन्हित किया गया। पुलिस विभाग ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में उन्हें दुरुस्त करने और न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भरोसा दिया।

मॉकड्रिल के दौरान कोई भी ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसे विशेष रूप से खतरे के रूप में बताया जाए। हालांकि, कुछ सामान्य वस्तुएं मिलीं, जिनकी जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की ड्रिल का उद्देश्य किसी घटना का इंतजार करना नहीं, बल्कि संभावित खतरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखना और कमियों को समय रहते दूर करना है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page