‼️निशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ!..महिलाओं को मिली बड़ी सौगात:-ओमप्रकाश राजभर‼️
- alpayuexpress
- 8 hours ago
- 3 min read
‼️निशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ!..महिलाओं को मिली बड़ी सौगात:-ओमप्रकाश राजभर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त बुधवार 26-8-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रक्षाबंधन से पूर्व महिलाओं को 3 दिनों की निशुल्क यात्रा और उसके बाद 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए अनवरत निशुल्क रोडवेज बसों से यात्रा को हरी झंडी देते हुए आज एक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को देने का काम किया मुख्यमंत्री ने यह कार्यक्रम लखनऊ से शुभारंभ किया लेकिन इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के 75 जनपद में किया गया इसी क्रम में गाजीपुर के राइफल क्लब में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर रहे
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 साल से ऊपर की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सौगात रक्षाबंधन के अवसर पर दिया है इस कार्यक्रम के माध्यम से अहिल्याबाई होल्कर कौन थी इसकी जानकारी इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को दी गई है।
जयप्रकाश इंटरनेशनल की भूमि निजी कंपनियों को सरकार लिज पर दे रही है अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार है या फिर दुकानदार इस मामले पर उन्होंने कहा कि अगर सरकार की भूमि खाली है और उस पर रोजगार आ रहा है तो वह बढ़िया है या फिर वह जमीन खाली रहे यह बढ़िया है की सरकार नौजवानों को काम नहीं दे रही है ऐसे में सरकार रोजगार की व्यवस्था कर रही है तो क्या बुरा कर रही है।
अखिलेश यादव को आज सुबह-सुबह ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट कर यह कहा है कि अपने चाचा को गुंडई के लिए हरी झंडी दे दिया है इस मामले पर जानना चाहत उन्होंने बताया कि उनके चाचा ने जिस दिन से बोला है कि आजम खान जी को गृह मंत्री बनेंगे उनके सभी चेला लोग पूरी तरह से उपद्रव पर उतर गए हैं हम तो बच्चा से भी कहेंगे क्योंकि उनके चाचा तो उन्हें गृह मंत्री बना रहे हैं और बच्चा को मुसलमान चार बार वोट देकर के मुख्यमंत्री बनाया है तो हम तो यह कहेंगे कि अब मुसलमान को मुख्यमंत्री पद का कैंडिडेट घोषित कर दे। 2027 के चुनाव के सवाल पर कहा कि कभी समाजवादी पार्टी गाजीपुर में सभी 7 सीट जीती थी वह हमारे बदौलत जीती थी वह हमारी बदौलत ही हारेंगे आजमगढ़ की सभी 10 सिट भी जीती थी और वह हमारे बदौलत ही वह हारेगी।
समाजवादी पार्टी का जो कल्चर है जो अखिलेश यादव को मुलायम सिंह यादव ने सिखाया था वह कल्चर अभी जा नहीं रहा है उनके सरकार में लोगों को अपराधी बना दिया गया इस नाते तब उनकी सरकार में थाने में मुकदमा नहीं लिखा जाता था वह अपराध करते थे और बच जाते थे वही आदत पड़ी हुई है और प्रदेश के हर जनपदों में उनके समाज और उनके पार्टी के लोगों के द्वारा लगातार अपराध के कार्य किया जा रहे हैं लेकिन अब जितने भी अपराध हो रहे हैं और जो उनमें मुकदमा लिखी जा रही है सभी मुकदमो में इनके पार्टी के लोगों के नाम आ रहे हैं।
अजय राय के द्वारा मछली पार्टी करने के सवाल पर कहा कि अजय राय कर रहे हैं कि हमने नहीं खाया निषाद पार्टी के द्वारा बनाया गया ऐसे कार्यक्रम निषाद समाज के द्वारा आयोजित था तो वह वहां पर गए ही क्यों।
कांग्रेस जाति जनगणना का आरोप लगाते हुए कर रही है कि इनका सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं है इस मामले पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है विरोध करना है और सरकार का काम है अपना काम करना जातिगत जनगणना का एलान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तब विपक्ष के लोगों में होड़ मच गया था ईसका श्रेय हम ले ले लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि आजादी के बाद पहली बार देश में जातिगत जनगणना होने जा रही है।
अरविंद राजभर ने आर्थिक आरक्षण की बात किया है इस पर इन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आज के समय में आईएएस पीसीएस या अन्य जो भी बड़े पदाधिकारी हो जा रहे हैं उन लोगों को अब आरक्षण की क्या जरूरत है सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि कोटे में कोटा बाबा साहब ने जो रिजर्वेशन की व्यवस्था दी है वह गरीबों को ऊपर उठने के लिए दिया है जो पिछली पंक्ति में खड़ा है उसे अगली पंक्ति में खड़ा किया जाए जो विकास की मुख्य धारा से वंचित है उन्हें विकास के मुख्य धारा में लाना यह बाबा साहब की व्यवस्था बनाई हुई है ऐसे में आरक्षण का लाभ वही ले रहा है जो पूर्ण रूप से संपन्न हो गया है जिसके वजह से गरीब छूट जा रहा है।





Comments