top of page
Search

‼️पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला!..नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 4 साल की कैद,10 हजार रुपये का जुर्माना‼️

  • alpayuexpress
  • 4 hours ago
  • 1 min read

‼️पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला!..नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 4 साल की कैद,10 हजार रुपये का जुर्माना‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून सोमवार 1-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद न्यायालय ने पास्को के एक आरोपी को 4 साल की सजा और ₹10, हजार ,के अर्थ दंड की सजा सुनाई और फिर आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।

विशेष लोक अभियोजक पॉस्को कोर्ट प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मामला साल 2018 का है जब एक नाबालिक बेटी अपने खेत में चारी काटने हुए गई थी तभी आरोपी दीपक राम ने नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और रेप करने का प्रयास किया लेकिन जब वह असफल हो गया तो लड़की जो चारा काटने के लिए हसिया ली हुई थी इस हंसीया से उसके शरीर पर कई बार कर दिए जिससे वह लड़की घायल हो गई थी जिसकी जानकारी के बाद लड़की के पिता ने आरोपी दीपक राम के खिलाफ कासिमाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था और उस मुकदमे का विचारण गाजीपुर न्यायालय के पॉस्को कोर्ट में चला जिसमें कुल 6 गवाह प्रेषित किए गए जिसमें गवाह में खुद नाबालिक लड़की उसकी मां और परिवार के अन्य लोग शामिल थे सभी ने अभियोजन के कथानक का समर्थन किया जिस पर आज विशेष न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद पास्को कोर्ट ने आरोपी को 4 साल की सजा और 10000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page