top of page
Search

‼️न्याय नहीं तो आंदोलन तेज होगा!..नाबालिग मौत मामले में सपा-आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन‼️

  • alpayuexpress
  • 3 days ago
  • 2 min read

‼️न्याय नहीं तो आंदोलन तेज होगा!..नाबालिग मौत मामले में सपा-आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल सोमवार 20-4-2026

गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर करंडा थाना अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिक लड़की जो बीते 15- 16 अप्रैल की रात धरम्मरपुर गंगा नदी में मृत अवस्था में मिली और उसके बाद पोस्टमार्टम में डूबने से मौत का मामला सामने आया था हाला की घटना के दो दिनों के बाद युवती के पिता ने दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है वही इस मामले को लेकर गाजीपुर में पिछले कई दिनों से राजनीति चरम सीमा पर पहुंच चुकी है इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मृतक युवती के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग कर रही है और इसी को लेकर आज गाजीपुर जिला मुख्यालय पर सैकड़ो की संख्या में समाजवादी पार्टी और भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और इस दौरान यह सभी लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और करंडा थानेदार को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग कर रहे थे इन लोगों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बढ़ाते हुए कार्य किया है समाजवादी पार्टी की तरफ से जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव तो सदर विधायक जय किशन साहू और जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे दोनों विधायकों ने योगी सरकार के कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए मृतक युवती के परिजनों को इस मामले में न्याय दिलाते हुए राहत देने की मांग किया है साथ ही यह भी कहा कि यदि मृतक परिवार के लोगों को न्याय नहीं मिलता है तो इन लोगों का यह विरोध प्रदर्शन थमने के बजाय और आगे बढ़ता जाएगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page