top of page
Search

नोनहरा लाठी चार्ज कांड में!...मृत भाजपा कार्यकर्ता के शोकाकुल परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

  • alpayuexpress
  • Sep 12, 2025
  • 2 min read

नोनहरा लाठी चार्ज कांड में!...मृत भाजपा कार्यकर्ता के शोकाकुल परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


सितम्बर शुक्रवार 12-9-2025

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजनों से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। अजय राय ने भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में सभी बड़े नेता व्यस्त रहे, लेकिन मृतक के परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। आज की भाजपा, अटल बिहारी वाजपेयी वाली भाजपा नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज के वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो अंग्रेजों के शासनकाल की तरह बर्बरता की गई हो। अजय राय ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब और दुखी है, लेकिन अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा राज में इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। अपने कार्यकर्ता की मौत पर भी सरकार मौन है। जब अपने ही कार्यकर्ता की सुध भाजपा नहीं ले रही, तो आम जनता के दुख-दर्द की कल्पना करना कठिन है।

उन्होंने सरकार से तत्काल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की।

परिजनों से मिलने के बाद अजय राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक कुशवाहा के पैतृक गांव बरेजी, मोहम्मदाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने उनके निधन पर परिजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की और देर तक बैठकर दुख साझा किया। इसके बाद अजय राय गाजीपुर से वाराणसी के लिए रवाना हुए।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, ओम प्रकाश ओझा, विनोद सिंह कल्लू, राजू गौतम, अरविंद मिश्रा, राम नगीना पांडे, शशांक उपाध्याय, दिव्यांशु पांडे, उषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, सुमन चौबे, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, धर्मेंद्र, सबीउल हसन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
जपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश

भाजपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी गुरुवार 22-1-2026 गाजीपुर

 
 
 
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page