top of page
Search

नियत खराब ग्राम प्रधान की दावत के बहाने बहू से नजदीकियां बढ़ी!...और नकदी व आभूषण सहित बहू को लेकर हु

  • alpayuexpress
  • Nov 24, 2023
  • 1 min read

नियत खराब ग्राम प्रधान की दावत के बहाने बहू से नजदीकियां बढ़ी!...और नकदी व आभूषण सहित बहू को लेकर हुआ फरार


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान पर गांव निवासी व दो बच्चों की मां को भगा ले जाने का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को महिला की सास ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि प्रधान ने आवास दिया था। इसके निर्माण एवं देख रेख करने के बहाने स्वयं आने जाने लगा। इसी दौरान घर में दावत भी होने लगी। ग्राम प्रधान से उसकी बहू की नजदीकियां बढ़ गईं। बीते 21 नवंबर की रात ग्राम प्रधान उसकी बहू को भगा ले गया। साथ ही 65 हजार नकदी एवं आभूषण भी वह साथ ले गई है। दो दिनों तक उनकी खोजबीन की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page