⭕नाला निर्माण के दौरान गिरी मस्जिद की दीवार!..नगर पालिका ने जारी किया ध्वस्तीकरण नोटिस
- alpayuexpress
- 3 hours ago
- 2 min read
‼️आखिर अवैध कब्जे की पोल खुल ही गई!..‼️
⭕नाला निर्माण के दौरान गिरी मस्जिद की दीवार!..नगर पालिका ने जारी किया ध्वस्तीकरण नोटिस

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई गुरुवार 21-5-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सरकारी जमीन पर किस तरह से अतिक्रमण कर मस्जिदों का निर्माण कराया गया है इसकी पोल गाजीपुर में उस वक्त खुली जब नगर पालिका प्रशासन ने नाला निर्माण का कार्य कर रहा था और मस्जिद की एक दीवाल गिर गई जिसके पास नगर पालिका ने तत्काल अवैध रूप से बनाए गए मस्जिद के छज्जे को ध्वस्त करने के नोटिस दिए हैं।

बता दे की गाजीपुर के नगर पालिका इलाके के झंडातर मोहल्ले में पिछले कई सालों से वाटरलॉगिंग की समस्या आ रही थी करण की पानी के निकासी के लिए बनाए गए नाले पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर उस पर मकान और मस्जिद का निर्माण कर दिया गया था इसके बाद स्थानीय लोग हाई कोर्ट का सहारा लिए और हाई कोर्ट के निर्देश पर नगर पालिका ने पहले मकान को गिराकर नाला बनाने का रास्ता साफ कराया और लोगों को वॉटर लॉगिंग की कई सालों से आ रही समस्या से निजात दिलाया हालांकि जब उस मकान के बाद नगर पालिका नाला बनाने का काम शुरू किया तब पता चला कि नाले के ऊपर ही मस्जिद के द्वारा अतिक्रमण करते हुए उस पर कुछ दुकानों का निर्माण कर दिया गया है जिस पर नगर पालिका ने मस्जिद के मुतवल्ली व दुकानदारों को नोटिस दिया जिसके बाद मुतवल्ली ने नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को खुद से हटवाने का निर्णय लेते हुए

अतिक्रमण को हटाया और उसके बाद नगर पालिका का काम शुरू हुआ लेकिन कभी 4 से 5 दिन पूर्व अचानक से काम करने के दौरान अभी मजदूर उससे बाहर ही आए थे की मस्जिद की पुरानी दीवार भर भरा कर गिर गई जिससे अब वहां पर नाला बनाने के दौरान मजदूरों के लिए खतरा बना हुआ है जिसको लेकर अब नगर पालिका प्रशासन ने मस्जिद के मुतवल्ली व दुकानदारों को नोटिस जारी किया है कि वह अपने अवैध निर्माण को तत्काल गिरा दे अन्यथा की स्थिति में नगर पालिका उसे गिरा देगा। हालांकि जिस छज्जे की लिए नोटिस दिया गया है यदि उसे छज्जे को गिराया गया तो मस्जिद का मीनार भी गिरने की उम्मीद बढ़ गई है।





Comments