top of page
Search

नवनिर्मित अमृत सरोवर!...पूजा पाठ के लिए बहुत ही कारगर साबित होंगे:-प्रमोद वर्मा भाजपा व्यापार प्रकोष

  • alpayuexpress
  • Nov 16, 2023
  • 2 min read

नवनिर्मित अमृत सरोवर!...पूजा पाठ के लिए बहुत ही कारगर साबित होंगे:-प्रमोद वर्मा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष


ree

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जखनिया बाजार में छठ पूजा की तैयारी जखनिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता के नेतृत्व में नवनिर्मित अमृत सरोवर के किनारे धूमधाम से किया जा रहा है। सरोवर के चारों तरफ नई वृक्ष लगाई जा रही है, बैठने के लिए कुर्सियां एवं चारों तरफ साफ सफाई और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा लोक आस्था का महापर्व भारत में छठ सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध पर्व है, जो पूरे उत्तर भारत मे बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। उसी क्रम में जखनिया बाजार में छठ पूजा बहुत धूमधाम से होती है। वर्मा ने कहा मूलत: सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। स्त्री और पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं। छठ पूजा सूर्य, प्रकृति,जल, वायु और उनकी बहन छठी म‌इया को समर्पित है। छठी मैया, पार्वती का छठा रूप भगवान सूर्य की बहन छठी मैया को त्योहार की देवी के रूप में पूजा जाता है। त्यौहार के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी (वृत्ता) से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना, और प्रसाद (प्रार्थना प्रसाद) और अर्घ्य देना शामिल है।इस पूजा की तैयारी जखनियां में जोरो से हो रही है। वर्मा ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की दूरदर्शिता के कारण हर ग्राम सभा में जो अमृत सरोवर बनाए गए हैं, वह इस पूजा पाठ के लिए बहुत ही कारगर साबित होंगे इसके लिए उनका हृदय की गहराइयों से आभार है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने छठ पूजा के लिए जखनिया में अमृत सरोवर के किनारे विशेष व्यवस्था जखनिया वासीयो के लिए की गई है। हम समस्त जखनियावासियों से आग्रह करते हैं कि इस पूजा को अमृत सरोवर के किनारे ही आकर मनाये और इस त्यौहार की भव्यता और दिव्यता बढ़ाएं। इस अवसर पर पांचू कुशवाहा, पारस मद्धेशिया, हरिराम, गुड़िया देवी, श्रेया गुप्ता, पन्ना देवी, कुसुम देवी, आराध्या मद्धेशिया, सुमन वर्मा, हरिराम, दीपू, इमरान, धीरज, नगीना कनौजिया, जोगराम गोड़, रविंद्र यादव, लालू सहित प्रमुख लोक उपस्थित रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page