top of page
Search

नई दिल्ली में तिनका के अनिल मल्हारे ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता मे दो रजत पदक जीते

  • alpayuexpress
  • Dec 7, 2023
  • 1 min read

नई दिल्ली में तिनका के अनिल मल्हारे ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता मे दो रजत पदक जीते


ree

⭕पदक विजेता अनिल मल्हारे को अपर कलेक्टर डॉ नागार्जुन गौड़ा ने किया सम्मानित


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


हरदा:- नई दिल्ली इंदिरा गांधी स्टेडियम में 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक स्पोर्ट्स फ़ॉर आल गेम्स में अंबेडकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता मे भारत के अलग - अलग राज्यों महाराष्ट्र,उत्तरप्रदेश, हरियाणा दिल्ली सहित देश के अलग - अलग राज्यों से अलग - अलग खेल की टीमो ने हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश से ग्राम छिदगांव तमोली के निवासी व तिनका सामाजिक संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल मल्हारे ने सहभागिता निभाते हुए बालक सीनियर वर्ग मे कुमिते और काता मे अनिल मल्हारे ने रजत पदक अर्जित कर मध्य प्रदेश सहित हरदा जिले का नाम गौरांवित किया है।

ree

इस उपलब्धि पर नगर आगमन के दौरान खिलाड़ियों वा खेल प्रेमियों ने पुष्प माला पहना कर स्वागत किया साथ ही कलेक्टर ऑफिस मे अपर कलेक्टर डॉ नागार्जुन गौड़ा सर व पानतलाई हाई स्कूल मे अनिल मल्हारे को सम्मानित किया गया और आगे भी इसी तरह प्रतियोगिता मे जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करने के लिए हौसला बढ़ाया अनिल मल्हारे ने बताया की यह श्रेय मे अपने कोच रितेश तिवारी सर व मना मंडलेकर मेम को देता हूँ। इस उपलब्धि पर अपर कलेक्टर डॉ नागार्जुन गौड़ा सर,ग्राम के सरपंच उत्तम सिंह राजपूत,सीईओ चेतना पाटिल मेम, रहटगांव थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा सर, टिमरनी टीआई सुशील पटेल सर,डीईओ एलएन प्रजापति,हीरालाल चौहान सर, उर्मिला चौहान मेम, लोकेश गौर सर सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि ने बधाई दी व हर्ष जताया।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page