top of page
Search

⭕दो बार चुनाव रद्द होने के बाद गुपचुप नियुक्ति!...अब कोर्ट के आदेश पर डीएम के पास पहुंचे सदस्य

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 2 min read

‼️रानीपुर पंचायत में अनोखा मामला‼️


⭕दो बार चुनाव रद्द होने के बाद गुपचुप नियुक्ति!...अब कोर्ट के आदेश पर डीएम के पास पहुंचे सदस्य

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


फरवरी बुधवार 18-2-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर इन दोनों जहां पूरे प्रदेश में अटकलें लगाई जा रही हैं कि आखिर चुनाव कब होगा यदि चुनाव समय से हो गया तो अब ग्राम प्रधान के वर्तमान कार्यकाल मात्र 2 से 3 महीने बचे हुए हैं वहीं गाजीपुर में इस ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसको लेकर आज ग्राम पंचायत सदस्य अपनी परेड करने के लिए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना समर्थन पत्र दिया।

दरसल गाजीपुर के मरदह ब्लॉक के रानीपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान माया देवी की कुछ महीने पहले मौत हो जाने के कारण उक्त ग्राम प्रधान की सीट रिक्त हो गई थी जिसके बाद अब कार्यवाहक ग्राम प्रधान बनाए जाने का मामला आ रहा था जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा वहां पर पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया गया जिसमें संतोष राजभर को 15 सदस्यों में से आठ का समर्थन मिला था तब अधिकारियों ने उसे कैंसिल कर दिया था दूसरी बार चुनाव हुआ तब 15 में 11 का समर्थन मिला फिर भी चुनाव अधिकारी उसे चुनाव को कैंसिल कर दिए और बाद में बगैर किसी की जानकारी के दूसरे पक्ष के गौरी शाह को कार्यवाहक ग्राम प्रधान नियुक्त कर दिया जिसको लेकर अब संतोष राजभर हाई कोर्ट चले गए थे जिस पर हाईकोर्ट ने अब डिसीजन दिया है कि इसके पक्ष में 7 प्लस वन समर्थक रहेंगे उस कार्यवाहक ग्राम प्रधान घोषित किया जाए जिसको लेकर आज 11 ग्राम पंचायत सदस्य जिला अधिकारी कार्यालय अपना एफिडेविट लेकर पहुंचे और उन्होंने जिलाधिकारी को अपना एफिडेविट शॉप का संतोष राजभर के समर्थन मैं अपनी बात कही। वही इस पूरे मामले पर जब जिलाधिकारी अविनाश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट का मामला है इसलिए इस मामले में कुछ भी बताना संभव नहीं है आगे कोर्ट के अनुसार जो भी दिशा निर्देश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page