top of page
Search

‼️देह व्यापार का अड्डा बेनकाब!..पुलिस की छापेमारी में मकान मालिक गिरफ्तार,घर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद‼️

  • alpayuexpress
  • 4 hours ago
  • 2 min read

‼️देह व्यापार का अड्डा बेनकाब!..पुलिस की छापेमारी में मकान मालिक गिरफ्तार,घर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद‼️


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल मंगलवार 21-4-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर शहर के बीचों-बीच चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वेश्वरगंज तिराहे के पास एक मकान में देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। घर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इस बात की पुष्टि मंगलवार की दोपहर 3 बजे एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। दरअसल पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वेश्वरगंज तिराहे के पास स्थित एक मकान में कथित तौर पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाया जा रहा है। गोपनीय सूचना के आधार पर सीओ सिटी शेखर सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान मालिक महेंद्र यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि इस मकान में युवक-युवतियों के आने-जाने की शिकायत लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी महेंद्र यादव मूल रूप से सुहवल थाना क्षेत्र का रहने वाला है और विश्वेश्वरगंज तिराहे के पास उसका मकान है। प्रथम दृष्टया पुलिस को संदेह है कि इसी मकान में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।


पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित सेक्स रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल गाजीपुर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े और लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page