‼️दिन में तख्ती लेकर किया सरेंडर!..शाम को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में किया घायल‼️
‼️दिन में तख्ती लेकर किया सरेंडर!..शाम को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में किया घायल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर मंगलवार 10-11-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर योगी सरकार में अपराधियों के होने वाले एनकाउंटर और हाफ एनकाउंटर का खौफ बदमाशों में इस कदर घर कर गया है कि वह अपराध को अंजाम देने के बाद इससे बचने के लिए खुद आत्म समर्पण कर रहे हैं और ऐसा ही मामला आज गाजीपुर के कोतवाली इलाके में आया था जब हत्या आरोपी संजय बिंद ने कोतवाली में हाथों में तख्ती लेकर पहुंचा और पुलिस को आत्मसमर्पण किया था वही शाम होते-होते पुलिस ने उसे हाफ एनकाउंटर में घायल कर जिला अस्पताल में एडमिट कराया।

दिन में आत्म समर्पण और शाम में एनकाउंटर जी हां गाजीपुर कोतवाली पुलिस का यह मामला आज आया है बता दे कि बीती रात गाजीपुर कोतवाली इलाके के मोहाव गांव में जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था और इस विवाद में पड़ोस के गांव बकराबाद के ग्राम प्रधान के द्वारा गोली चलाई जाने से अजय पासी की जहां मौत हो गई थी वही सुरेंद्र नाम का युवक घायल हो गया था घटना के बाद गांव में मातम के साथ ही लोगों में गुस्सा भरा हुआ था। और ग्रामीणों ने करीब 2 से 3 घंटे तक वाराणसी गोरखपुर हाईवे को भी जाम कर दिया था जिससे छुड़ाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और इसी गुस्से और पुलिस के एनकाउंटर के खौफ से हत्या आरोपी संजय बिंद आज दोपहर में उसने कोतवाली खुद पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था वहीं देर शाम कोतवाली पुलिस उसके द्वारा चलाए गए असलहे को बरामद करने के लिए उसके बताए गए स्थान पर लेकर गई लेकिन पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी संजय बिंद ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने आत्म रक्षा में गोली चलाई जिससे उसके दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया जिसे इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है।





Comments