top of page
Search

‼️गाजीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद!..मिश्र बाजार में दिनदहाड़े युवक की हत्या‼️

alpayuexpress
1 hour ago
2 min read

‼️गाजीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद!..मिश्र बाजार में दिनदहाड़े युवक की हत्या‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर मंगलवार 10-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं क्योंकि वह सरेआम कोतवाली से महज कुछ मीटर की दूरी पर गोली मारकर घटना को अंजाम दे रहे हैं आज शाम लगभग 6:00 बजे एक युवक जो अपने दुकान से घर को जा रहा था तभी कार सवार बदमाशों ने मिश्र बाजार इलाके में भीड़भाड़ के बीच में चलती हुई कार से गोली मारकर फरार हो गए गोली युवक के गले में और कमर के पास लगी जिसे इलाज के दौरान परिवार के लोगों ने मौत की बात कही। आज शाम लगभग 6:00 के आसपास गाजीपुर का भीड़भाड़ वाला इलाका मिश्र बाजार जहां पर मोहम्मद कौसेन जो अपने पिता के जूते की दुकान से अपने घर मुफ़्तीपुरा पैदल ही जा रहा था और इसी दौरान मिश्र बाजार माता काली मंदिर के पास में कार सवार बदमाश ने चलती हुई कार से गोली मार दिया इसके बाद घायल हुआ दौड़ते हुए कुछ दूर तक गया और उसके बाद किसी वाहन से लड़कर सड़क पर ही गिर गया जिसके बाद लोगों को गोली मारने की जानकारी हुई घायल अवस्था में उसने बताया कि उसे शुभम चौबे नियाजी मोहल्ला करने वाला है उसने गोली मारी है घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस में बैठ कर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए आईसीयू में एडमिट किया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत बताई जा रही है

घायल के पिता दाऊद ने बताया कि आरोपी शुभम चौबे जिस पर करीब 20 से ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसने दीपावली के दिन भी एक युवक को मारा था जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसे मामले में भी पुलिस ने शुभम चौबे को एक दिन पहले ही छोड़ दिया था वही आज उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है घायल के पिता ने कहा की आरोपी शुभम चौबे का पुलिस एनकाउंटर करें तो अभी हमें न्याय मिल पाएगा। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होने पर हम लोग पहुंचे हैं और पूरी जानकारी ले रहे हैं और परिवार के लोगों से आरोपी युवक के बारे में भी जानकारी लिया जा रहा है साथी₹ ही उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाशी के लिए टीम बना दी गई है जल्द ही वह पुलिस के शिकंजे में होगा वहीं पुलिस ने बताया कि युवक अभी खतरे में है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page