‼️दम तोड़ते जूट वॉल हैंगिंग उद्योग को मिला सहारा!..डीएम ने महिलाओं को दिलाया 5 लाख का सीसीएल‼️
- alpayuexpress
- 15 hours ago
- 2 min read
‼️दम तोड़ते जूट वॉल हैंगिंग उद्योग को मिला सहारा!..डीएम ने महिलाओं को दिलाया 5 लाख का सीसीएल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई मंगलवार 19-5-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर एक जिला एक उत्पाद जो उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसी के तहत गाजीपुर में झूठ बोल हैंगिंग को गी टैग देते हुए वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के तहत गाजीपुर में चयनित किया गया है और इसी को लेकर गाजीपुर के नवादा जिलाधिकारी झूठ बोल हैंगिंग बनाने वाली महिलाओं और कार्यक्रम से मिलकर उनकी समस्या और उनके लिए क्या बेहतर किया जा सकता है को लेकर संवाद कार्यक्रम किया जिसमें कई तरह के समस्याएं भी निकाल कर आए जिसमें मुख्य रूप से उनके लिए बाजार की उपलब्धता का मुद्दा रहा साथ ही पूंजी की कमी के भी मामले सामने आए जिसे जिलाधिकारी ने जल्द ही शार्ट आउट करने का भरोसा दिया

देवकली ब्लाक के पहाङपुर कलां,ईशनपुर,भितरी,रसूलपुर कोलवर,सम्मनपुर,पचारे,सॊरी आदि गांवो मे जूट बाल हॆगिंग कुटीर उद्योग के रूप मे फल फूल रहा था। तीन दशक पूर्व हजारों महिलाओं के लिए आय का स्रोत बन गया था।यहां से तॆयार माल दिल्ली के सहारे विदेश भेजा जाता था।विचॊलियों द्वारा मजदूरी कम दिये जाने से कारीगर मुख मोङने लगे।जिससे जूट बाल हॆगिंग दम तोङने लगा।जूट बाल हॆगिग को बढावा देने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला पहाङपुर कलां ग्राम पहुंचे जहां उपस्थित कारीगरों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलकर समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया। बताया गया कि 2010 मे बने बाल हॆगिग प्रशिक्षण भवन को आज तक चालू न किये जाने तथा चकरोड के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया तथा,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मानदेय सहित अन्य समस्याओं जिक्र किया।
स्वयं सहायता समूह से जुड़े कैसर जहां ने बताया कि जिलाधिकारी जो ODOP में कार्य करने वाली महिलाओं से मुलाकात किया और महिलाओं ने उनसे पूंजी की समस्या को बताया इसके बाद 24 घंटे के अंदर ही जिला अधिकारी ने ब्लॉक के माध्यम से सीसीएल 5 लाख कर दिया और वह पैसा अब समूह के महिलाओं के खाते में भी आगे जिससे अब उनका कार्य बेहतर तरीके से चल सकेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा है कि महिलाओं के द्वारा तैयार किया जा रहे जुट वॉल हैंगिंग को प्रमोट करना है ऐसे में उनके गांव पहुंचा तो देखा कि महिलाए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं उनके द्वारा दो-तीन समस्याएं भी बताई गई सबसे बड़ी समस्या उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद को बेचने का है जिसके लिए उन्होंने मार्केट का मांग किया जिसके लिए गाजीपुर में एग्जिबिशन सेंटर बनाए जाने का निर्णय लिया गया और अन्य जनपदों में होने वाले एग्जीबिशन में भी महिलाओं को भेजेंगे एक ट्रेनिंग सेंटर काफी दिनों से बना हुआ है लेकिन चालू नहीं है उसे भी चालू किया जाएगा साथ ही सैदपुर में भी एक एग्जिबिशन सेंटर है उसे भी संचालित किया जाएगा वहीं महिलाओं के पूंजी की कमी के लिए उन्हें सीएम युवा योजना के तहत जोड़ा जाएगा।





Comments