top of page
Search

⭕दबंगों ने किया मारपीट कर घायल!..बरेसर थानाध्यक्ष ने नहीं सुनी फरियाद,बुजुर्ग महिला पहुंची एसपी दरबार

  • alpayuexpress
  • 10 hours ago
  • 2 min read

‼️एसपी साहब!...सुनो बुजुर्ग माँ की गुहार..‼️

⭕दबंगों ने किया मारपीट कर घायल!..बरेसर थानाध्यक्ष ने नहीं सुनी फरियाद,बुजुर्ग महिला पहुंची एसपी दरबार

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

⭕योगी सरकार में न्याय की आस!..लिए भटक रही बुजुर्ग महिला

मई बुधवार 27-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में हर कोई न्याय की उम्मीद लगाकर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच रहा है लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें न्याय नहीं मिल रहा है उन्ही में एक है रमावती देवी जो बरेसर थाना क्षेत्र के बरेसर खास गांव की रहने वाली है और उनकी शिकायत है कि वह अपने खेत में घर बनाकर परिवार के साथ निवास करती हैं जिसमें उनकी बेटा और बेटी भी निवास करते हैं लेकिन कुछ लोगों से विवाद होने के कारण 21 मई को लोगों ने उनके बेटे को दौड़ा लिया और जब वह भाग कर घर पहुंचा तब विपक्षियों ने उनके घर पर भी हमला कर दिया और इस हमले में उनकी बेटियों को भी गंभीर चोट आया और उनके गंभीर चोट का अंदाजा उनकी बेटियों को अस्पताल में इलाज करने से लगाया जा सकता है और देखा जा सकता है कि किस तरह से उनके सर में चोट लगे और टांके भी लगे लेकिन इनकी शिकायत है कि पुलिस ने इनकी शिकायत को आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जबकि उनकी बेटियों का पिछले कई दिनों से मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है इसी शिकायत को लेकर वह पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर कई दिनों से दौड़ रही है लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। वहीं इस मामले में पत्रकारों ने जब थानाध्यक्ष बरेसर से जानकारी के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन थानाध्यक्ष। इतने व्यस्त थे कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। अब यह देखना है कि पीड़ित बुजुर्ग महिला को पुलिस अधीक्षक से न्याय मिलता है या नहीं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page