⭕तीन राज्यों के रुझानों के बाद!..गाजीपुर में खुशी की लहर,कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 2 min read
‼️"देश हुआ भाजपा मय"‼️
⭕तीन राज्यों के रुझानों के बाद!..गाजीपुर में खुशी की लहर,कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई सोमवार 4-5-2026
गाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पांच प्रदेशों में आज काउंटिंग का दौर सुबह से ही चला और सभी राजनीतिक दल अपने अपने जीत के दावे कर रहे थे लेकिन दोपहर बाद पश्चिम बंगाल असम और पुडुचेरी के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आने के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ गई वहीं गाजीपुर की बात करें तो गाजीपुर के भाजपा कार्यालय पर भी कुछ इसी तरह का जश्न देखने को मिला जहां कार्यकर्ता खुशी के जश्न में ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए साथ ही पटाखे जलाकर भी खुशियां मनाते हुए देखे और यह सब कार्यक्रम राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत और भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय की देखरेख में राजनीति का हुआ इस मामले पर खुशी के जश्न में शामिल राज्य समाज सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा कि पश्चिम बंगाल का संकेत आ रहा था चुनाव परिणाम से पहले और आज वह पूरी तरह से सबको दिख गया है और आज पश्चिम बंगाल सहित तीन प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में झलमुरी खाया लेकिन उसकी मिर्ची किसी और को लगी ऐसे में आज पूरा देश भाजपा में हो गया है और आज पश्चिम बंगाल भी हमारा हो गया और इस दौरान बारिश होने पर कहा कि आज इंसान तो इंसान भगवान इंद्र भी खुशी के बारिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदी गठबंधन पूरी तरह से निराश हो चुका था लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाने के लिए लोगों से कह रहे थे कि हमारी सरकार बनेगी।





Comments