‼️डीएम ने सुनी जन समस्याएं!..मौके पर 51 मामलों का निस्तारण,जमीनी विवादों के समाधान पर दिया जोर‼️
- alpayuexpress
- 1 day ago
- 1 min read
‼️डीएम ने सुनी जन समस्याएं!..मौके पर 51 मामलों का निस्तारण,जमीनी विवादों के समाधान पर दिया जोर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून शनिवार 20-6-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में अनुपम शुक्ला, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 52 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 511 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 51 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी जो मुख्य समाधान दिवस सदर तहसील में आयोजित था उसमें जिलाधिकारी शामिल हुए और लोगों की समस्याओं को सुना और बहुत सारे समस्याओं पर निर्देश भी दिया इस मामले पर उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि अधिकतम जो मामले आए वह राजस्व और जमीनी विवाद के मामले थे सदर तहसील के कम मामले थे और अन्य तहसीलों के ज्यादा मामले आए थे इसके निस्तारण की व्यवस्था बनाई जा रही है आईजीआरएस का महीना भी चल रहा है जिसमें 1 जून से 30 जुलाई तक 21000 मामले को लिस्टेड किया गया है जिनके निस्तारण का काम चल रहा है।





Comments