‼️डीएम के आदेशों और तबादलों के खिलाफ!..लेखपालों का मोर्चा,जिलेभर में शुरू हुआ आंदोलन‼️
- alpayuexpress
- 11 hours ago
- 2 min read
‼️डीएम के आदेशों और तबादलों के खिलाफ!..लेखपालों का मोर्चा,जिलेभर में शुरू हुआ आंदोलन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून शनिवार 13-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद में 2 से 3 दिन पूर्व 52 लेखपालों के ट्रांसफर होने पर लेखपाल जिलाधिकारी पर मनमाना कार्य करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन पर चले गए हैं उसी के क्रम में अब जनपद के सभी तहसीलों में लेखपाल कार्यों का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं और पूरे दिन नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं
गाजीपुर जनपद में इन दिनों जिलाधिकारी के जनता दर्शन में लगातार बढ़ती हुई भीड़ को देखकर लोग जिलाधिकारी के कार्य कुशलता पर भरोसा कर रहे हैं और इसका उदाहरण भी देखने को मिल रहा है कि लोगों की सालों पूर्व की समस्या लगातार हल हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद इसके निस्तारण में लेखपालों की अहम भूमिका होती है ऐसे में जिलाधिकारी जनता दर्शन के माध्यम से लोगों के पुराने जमीनी विवाद में लगातार आदेश निर्देश जारी कर रहे हैं जिसे लेखपालों को मानना या उसे पूर्ण करना उनकी जिम्मेदारी बन जा रही है ऐसे में इन लोगों का आरोप है कि जिला अधिकारी मनमानी पूर्ण तरीके से उन्हें कार्य करने को विवश कर रहे हैं और इतना ही नहीं अब उन्होंने 52 लेखपालों का ट्रांसफर कर दिया है जिससे अब उन्हें कार्य करने में दिक्कतें आ रही है सबसे बड़ी दिक्कत पति-पत्नी लेखपाल के कार्य में हो रहा है क्योंकि उन्हें उनके घरों से 70 से 80 किलोमीटर दूर ट्रांसफर कर दिया गया है जिससे कार्य कर पाना संभव नहीं है इन्हीं सब बातों को लेकर आज सुबह से ही लेखपाल सदर तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना है कि जब तक उनकी बातें नहीं मानी जाएंगे तब तक वह इस धरना प्रदर्शन को करते रहेंगे।





Comments