top of page
Search

डीएम,एसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण!...जेल अधीक्षक को दिया निर्देश

  • alpayuexpress
  • Nov 23, 2022
  • 1 min read

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


डीएम,एसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण!...जेल अधीक्षक को दिया निर्देश


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर! जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय द्वारा कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई के की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे आज के दिन में बनने वाले भोजन के मेनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाये इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। मौके पर एस पी सिटी गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, जेल अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page