top of page
Search

‼️डी फार्मा छात्र की!..चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत,आत्महत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस‼️

  • alpayuexpress
  • 15 hours ago
  • 2 min read

‼️डी फार्मा छात्र की!..चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत,आत्महत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


⭕मामले में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजश्री ने कहा:-जांच के बाद होगा खुलासा


फरवरी मंगलवार 17-2-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मरदह थाना क्षेत्र के महेगवा स्थित मां सरस्वती पैरा मेडिकल कॉलेज में डी फार्मा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड का मामला माना जा रहा है। बता दें कि मरदह थाना क्षेत्र के महेगवा स्थित माँ सरस्वती पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में बुधवार डी फार्मा के छात्र विपुल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कालेज प्रबंधन के मुताबिक विपुल चौथे मंजिल से गिर गया है। जिसके बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कालेज प्रबंधन ने उसे तत्काल मऊ जिला के एक अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने छात्र विपुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के दौरान कालेज प्रबंधन ने विपुल के घायल होने की सूचना परिजनों को दे दी थी। जिसके बाद परिजन भी मऊ पहुंच गए और विपुल को मृत देख चीखपुकार मच गई। मृतक छात्र विपुल यादव, बिरनो थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव का रहने वाला था। घटना के बाद जब विपुल का शव उनके पैतृक गांव शेखपुर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विपुल दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई का नाम विकास यादव है। पिता जयप्रकाश यादव पेशे से ड्राइवर हैं और घर मे मां शकुंतला देवी है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि विपुल किसी लड़की से फोन पर बातचीत कर रहे थे और उसी दौरान आवेश में आकर उन्होंने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मामले में कॉलेज के सह-प्रबंधक मनीष यादव ने बताया कि छात्र के गिरने की सूचना मिलते ही उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजश्री ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

 
 
 

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page