top of page
Search

‼️जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से!..मिलने पहुंचे अभिषेक यादव, हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान की मांग‼️

  • alpayuexpress
  • 4 hours ago
  • 3 min read

‼️जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से!..मिलने पहुंचे अभिषेक यादव, हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान की मांग‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल शुक्रवार 24-4-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर कटरिया गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस ने 47 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है जिसमें करीब 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है वही आज जेल में बंद अपने समाजवादी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव आज गाजीपुर पहुंचे और जेल में जाकर अपने साथियों से मुलाकात की और उन्होंने मुलाकात के बाद बंद साथियों की इलाज के लिए बीएचयू या फिर हायर सेंटर में इलाज की मांग किया साथ ही पूरे मामला के हाई कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर आज वह अपने साथियों से मिलने गाजीपुर जेल गए थे उन्होंने बताया कि उन लोगों को जेल भेजने से पूर्व करंडा थाने पर ले जाकर जमकर उसके उनके साथ मारपीट की गई है इतना ही नहीं उन लोगों के घरों पर भी जाकर अब तोड़फोड़ पुलिस के द्वारा किया जा रहा है पुलिस की एक तरफा कार्रवाई के खिलाफ हम लोग को आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब हमारे जिला अध्यक्ष ने पुलिस कप्तान को 21 तारीख को ही लिखित में देखकर बता दिया था कि वहां के ग्राम प्रधान के द्वारा सोशल मीडिया पर लिखकर विरोध किया जा रहा है इन सभी बातों को पुलिस को भी जानकारी थी लेकिन जब हमारा प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा और वहां पर पीड़ित परिवार से लगभग सारी बातें हो चुकी होती है और मदद देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी तभी वहां पर तांडव शुरू कर दिया गया जिससे हमारे बहुत सारे साथी घायल हो गए हैं।

हमारे 47 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया और हैरानी की बात है कि इस मुकदमे में सभी समाजवादी पार्टी के ही लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि पूरा जनपद ही नहीं पूरा प्रदेश देख रहा है कि उपद्रव करने वाले में कौन लोग हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोग मांग करते हैं कि पुलिस कानून व्यवस्था देखें लेकिन आज कटरिया गांव से लेकर गाजीपुर का पूरा माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है उन्होंने खुलेआम आरोप लगाया कि यह घटना जो हो रहा है भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के संरक्षण में किया गया है ऐसे में हम लोग पुलिस के रवैया देखते हुए यह मांग कर रहे हैं की उच्च न्यायालय इस पूरे मामले का स्वतंत्रता संज्ञान ले तब उस बेटी को न्याय मिल पाएगा वरना पुलिस और प्रशासन उस बेटी को न्याय नहीं दिल पाएगी।

उन्होंने बताया कि जेल में जो हमारे साथी बंद है उन्हें बहुत चोटे आई हुई है ऐसे में उनके इलाज की व्यवस्था कराई जाए क्योंकि प्रशासन उन लोगों से किसी को मिलने नहीं दे रही है लेकिन हम लोग किसी तरह से उन लोगों से मिलकर जो उन्होंने अपना दर्द बताया है वह आपके माध्यम से हम बता रहे हैं। वहीं जेल जाने के बाद समाजवादी पार्टी के जो नेता है उनके परिजन भी उनसे मिलने गाजीपुर जेल में गए थे और जेल में मिलने के बाद जब बाहर आए तो मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे भाई एवं अन्य समाजसेवियों के साथ मारपीट की गई है पुलिस के द्वारा। वहीं जितने लोग अंदर बंद है उनको काफी चोंटे लगी है सभी लोगों को अच्छी ट्रीटमेंट की जरूरत है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page