top of page
Search

⭕जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने!..परिवार संग महादेवा मंदिर में किया रुद्राभिषेक

  • alpayuexpress
  • 12 hours ago
  • 2 min read

‼️सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‼️

⭕जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने!..परिवार संग महादेवा मंदिर में किया रुद्राभिषेक

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


अप्रैल रविवार 19-4-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की गूंज अब देशभर के साथ जनपद गाजीपुर में भी सुनाई देने लगी है। गुजरात के सोमनाथ में 8 से 11 जनवरी 2026 के बीच आयोजित इस ऐतिहासिक पर्व में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही भारत सरकार के गृहमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस पर्व को जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक पूरे देश में जनभागीदारी के साथ वर्षभर मनाया जाएगा।

इसी क्रम में गाजीपुर जिले में भी इस पर्व का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। शहर के प्रसिद्ध बड़ा महादेवा शिव मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की भव्य श्रृंखला देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ हुई, जिसके बाद महाआरती, दीप उत्सव और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति रस में डूबा नजर आया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सूचना अधिकारी राकेश कुमार अपने परिवार के साथ तथा सहायक पर्यटक अधिकारी रामकुमार मौर्य ने भी पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ मुख्यालय से आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के शुभारंभ का लाइव प्रसारण भी मंदिर परिसर में दिखाया गया। इस यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ देखा और सुना।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मंदिर के पुजारी एवं अन्य श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page