‼️जापान में गाजीपुर के बेटों ने लहराया तिरंगा!..एशिया कप विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान‼️
- alpayuexpress
- 7 hours ago
- 2 min read
‼️जापान में गाजीपुर के बेटों ने लहराया तिरंगा!..एशिया कप विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून शुक्रवार 12-6-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर वीर सपूतों के जनपद होने के साथ ही होनहार खिलाड़ियों का भी जनपद कहा जाता है क्योंकि इसी गाजीपुर की मिट्टी में ओलंपियन विजेता राजकुमार पाल ने जन्म लिया तो इसी माटी के भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी रहे हैं साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में भी गाजीपुर के खिलाड़ियों ने जनपद का नाम रोशन किया है और कुछ ऐसा ही पिछले दिनों जापान में आयोजित एशिया कप अंडर 18 में गाजीपुर के दो खिलाडी प्रह्लाद राजभर रमित पाल ने भाग लिया था और टीम विजई हुई थी उन्ही दो खिलाड़ी प्रहलाद राजभर और रोमित पाल जिनका जनपद आगमन के बाद सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी की तरफ से गाजीपुर के जिला मुख्यालय पर किया गया जिस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल है और खिलाड़ियों के सम्मान के साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक का भी सम्मान हुआ पुलिस अधीक्षक ने युवाओं के प्रतिभा से प्रेरणा लेने की बात गाजीपुर के युवाओं से किया साथ ही उन्होंने गाजीपुर के उन युवाओं को भी नसीहत दिया जो चका चौध की दुनिया में आज का युवा जरायम की दुनिया में चले जा रहे हैं उनके लिए कहा कि अगर गलत दिशा में जाओगे तो प्रणाम भुगतना पड़ेगा और यह परिणाम परिवार को भी भुगतना पड़ेगा इसलिए अपराध और दिखावे की दुनिया से दूर रहे और दूरी बनाएं कानून के शिकंजे में आए तो फिर खैर नहीं।
वही अपने सम्मान से अभिभूत हॉकी खिलाड़ी प्रहलाद राजभर ने बताया कि कभी उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वह लोग इतने कम उम्र में एशिया कप में जाएंगे और फाइनल तक जीत कर लेंगे इसके लिए उन्होंने अपने अकादमी के राधे मोहन भैया को श्रेय देते हुए कहा कि हम लोगों ने टीम भावना से खेल जीता और इस जीत का श्रेय हम राधे मोहन भैया को दे रहे हैं तो वही मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के प्रबंधक और पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने बताया है कि यह गर्व का विषय है क्योंकि 29 मई से 6 जून के बीच में जापान में खेला गया एशिया कप अंडर 18 में टीम ने पाकिस्तान को हराया और सबसे बड़ी बात जापान के अंदर ही जापान को हराकर इस जीत का श्रेय भारत को दिया जो गाजीपुर जनपद और उनके अकादमी के लिए बहुत ही बड़ी बात है।





Comments