top of page
Search

जल निगम की पाइप लिकेज होने से!..सड़क पर जल जमाव व कीचड़ से लोग परेशान

  • alpayuexpress
  • Nov 28, 2023
  • 1 min read

जल निगम की पाइप लिकेज होने से!..सड़क पर जल जमाव व कीचड़ से लोग परेशान


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर रामपुर मांझा गांव में मुख्य मार्ग पर जल निगम की पाइप लिकेज होने से हमेशा कीचड़ युक्त जमा होता रहता है जो आवागमन प्रभावित करता है।जर्जर पाइप बदलने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया परन्तु आश्वासन मिलता रहा परन्तु लिकेज बन्द नही किया गया।जल निगम की सप्लाई बन्द होने पर कीचड़ युक्त जल पाइप मे भर जाता है सप्लाई चालू होते ही कीचड़ युक्त जल पाइप के सहारे उपभोक्ताओं के पहुंच जाता है उसी गन्दे जल को लोग पेयजल के रुप मे उपयोग करते हैं। लिकेज के चलते कीनाराम कुटिया पर जाने वाले नागरिको को भी असुविधा होती हॆ उसी मे प्रवेश कर आना जाना पङता है।रामपुर माझां के निवासी सुभाष चन्द्र पाण्डेय,शोभनाथ सिंह,जितेन्द्र सिंह,वंश बहादुर सिंह,तेजवहादुर सिंह,शलेन्द्र सिंह ने मांग किया हॆ आवागमन की असुविधा को देखते हुए जल निगम लिकेज को ठीक करने के आवश्यक निर्देश दिये जाय ताकि समस्याओ का निराकरण हो सके।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page