‼️जमीन विवाद बना जानलेवा!..टावर पर चढ़े युवक को प्रशासन ने मुफ्त कानूनी सहायता का दिया भरोसा‼️
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 1 min read
‼️जमीन विवाद बना जानलेवा!..टावर पर चढ़े युवक को प्रशासन ने मुफ्त कानूनी सहायता का दिया भरोसा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून सोमवार 1-6-2026
गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर ज़िले से है जहां पर जिला मुख्यालय पर आज एक जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित एसडीएम कार्यालय के अंदर लगे वायरलेस टावर पर सुबह लगभग 9:00 बजे चढ़ गया और फिर उसे पूरे दिन मनाने का क्रम जारी रहा लेकिन वह जिला अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए देर शाम तक टावर पर ही चढ़ा रहा हालांकि इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा बहुत सारे कवायद भी किए गए लेकिन वह नहीं उतरा वही देर शाम जिला प्रशासन ने एक बार फिर से प्रयास किया तब जाकर पीड़ित टावर से उतरा और फिर उसके बाद जिला प्रशासन और एसडीएम उसे अपने साथ अपने कार्यालय में लेकर गए और उसकी पूरी समस्याओं को सुना और जाना और फिर उसकी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन की तरफ से एक वकील निशुल्क देने की बात कही गई जो पीड़ित के मामलों को कोर्ट में रखेगा और उन्हें न्याय दिलाने का काम करेगा जिसके बाद पीड़ित और उसका परिवार बात मानते हुए चले गए वहीं उप जिला अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि आज सुबह ही अपने जमीनी विवाद को लेकर युवक टावर के ऊपर चढ़ गया था जिसको लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी है हालांकि अब वह उतर गया है और जिला प्रशासन ने उसकी समस्या को जाना है और समस्या जानने के बाद अब प्रशासन की तरफ से उसे एक अधिवक्ता मुहैया कराया गया है जो इनकी बातों को कोर्ट में रखेगा और इन्हें न्याय दिलाने का काम करेगा।





Comments