top of page
Search

‼️जखनिया में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही!..खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट,सख्त कार्रवाई की मांग‼️

  • alpayuexpress
  • 1 day ago
  • 1 min read

‼️जखनिया में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही!..खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट,सख्त कार्रवाई की मांग‼️

संतोष नाई ,वरिष्ठ पत्रकार


मई शुक्रवार 8-5-2026

गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज कुछ दूरी पर स्थित श्याम प्यारी हॉस्पिटल और विजय हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे खुले में इंजेक्शन, ग्लव्स, पट्टी तथा अन्य मेडिकल कचरा फेंके जाने का मामला सामने आया है। खुले में पड़े इस मेडिकल वेस्ट से जहां घुमंतू जानवरों के लिए खतरा पैदा हो गया है, वहीं संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पतालों द्वारा मेडिकल कचरे का सुरक्षित निस्तारण न किए जाने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस संबंध में सीपीएम नेता विजय बहादुर सिंह ने कहा कि निजी अस्पताल संचालक घोर लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इंजेक्शन, कतरन, पट्टी और सीसी जैसे मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंका जा रहा है, जबकि इन्हें सुरक्षित स्थान पर नष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों को बंद कर देना चाहिए।

वहीं, इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि मेडिकल वेस्ट को खुले में नहीं फेंकना चाहिए। इसके निस्तारण के लिए निर्धारित स्थान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कचरे को डस्टबिन में डालकर नियमानुसार वेस्ट मैनेजमेंट प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाना चाहिए।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page